1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'होश आया तो दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा था', सर्जरी के बाद रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, लिवर कैंसर के बाद अब पेट से निकाला गया सिस्ट

'होश आया तो दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा था', सर्जरी के बाद रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, लिवर कैंसर के बाद अब पेट से निकाला गया सिस्ट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 27, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 12:56 pm IST

दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं। दीपिका कक्कड़ की हाल ही में एक और सर्जरी हुई है। लिवर कैंसर के इलाज के बाद उन्हें पेट में सिस्ट हो गया जिसको अब निकाला गया है। एक्ट्रेस दर्द भरा अपना अनुभव साझा किया है।

dipika kakar- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़। Image Source : DIPIKA KI DUNIYA YOUTUBE

मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी कठिन चुनौतियों का सामना कर रही हैं। पिछले साल लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतने के बाद हाल ही में उन्हें एक नई चिकित्सा समस्या ने घेर लिया। दीपिका के लिवर में 1.3 सेंटीमीटर का एक सिस्ट पाया गया, जिसे हटाने के लिए उन्हें एक बार फिर सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने और सफल मेडिकल प्रोसीजर के बाद, अब वह अपने घर लौट आई हैं। घर वापस आने के बाद दीपिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विस्तृत व्लॉग साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी सर्जरी के अनुभव उस दौरान हुए असहनीय दर्द और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बात की।

सर्जरी के बाद का असहनीय दर्द और भावुक पल

दीपिका ने अपने प्रशंसकों को बताया कि इस बार की सर्जरी उनके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से काफी कठिन थी। उन्होंने साझा किया कि होश में आने के तुरंत बाद उन्हें जिस दर्द का सामना करना पड़ा, उसने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। दीपिका के अनुसार, 'जब मुझे होश आया तो आधे घंटे तक दर्द इतना तीव्र था कि मैं उसे सहन नहीं कर पा रही थी। उस स्थिति में डॉक्टर तुरंत भारी दवाएं भी नहीं दे सकते थे।' रिकवरी के इस शुरुआती फेज ने उन्हें बहुत भावुक कर दिया, क्योंकि दर्द की तीव्रता उम्मीद से कहीं अधिक थी।

नर्वसनेस और एंग्जायटी से जूझना

मेडिकल प्रोसीजर से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए दीपिका ने बताया कि वह बेहद नर्वस थीं और एंग्जायटी के कारण लगातार रो रही थीं। उन्होंने डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी टीम ने उन्हें शांत करने के लिए हर संभव प्रयास किया। दीपिका ने स्पष्ट किया कि इस बार उनकी प्रक्रिया पारंपरिक ऑपरेशन थिएटर के बजाय सिटी रूम में हुई।

क्या है RFA प्रोसीजर?

दीपिका ने अपनी बीमारी के तकनीकी पहलुओं पर रोशनी डालते हुए बताया कि डॉक्टरों ने रेडियो फ्रिक्वेंसी एब्लेशन नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया। इस प्रक्रिया में सिस्ट को जलाकर नष्ट कर दिया जाता है। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा, 'सौभाग्य से सिस्ट का आकार केवल 1.3 सेंटीमीटर था, इसलिए इसे इस तकनीक से हटाना संभव हो सका। अगर यह आकार में बड़ा होता तो प्रक्रिया और अधिक जटिल और जोखिम भरी हो सकती थी। भगवान का शुक्र है कि हमें सही समय पर इसका पता चल गया और मैं तीन दिन में सुरक्षित घर वापस आ गई।'

रिकवरी का फेज और भविष्य की सावधानी

हालांकि दीपिका अब घर पर हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि जलने के कारण हुए घाव के ठीक होने की प्रक्रिया जारी है, जिससे उन्हें हिलने-डुलने में भी काफी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा, 'दर्द अब भी है, लेकिन इसका स्वरूप बदल गया है। जैसे-जैसे अंदरूनी घाव भरता है, दर्द का अहसास अलग होता है। मुझे अभी बहुत आराम की जरूरत है।'

प्रशंसकों के प्यार ने दी हिम्मत

वीडियो के अंत में दीपिका अपने प्रशंसकों का जिक्र करते हुए बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि उनके फॉलोअर्स के कमेंट्स और दुआएं ही उनकी असली ताकत हैं। वो आगे कहती हैं, 'जब लोग कहते हैं कि आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो या रूहान की मम्मी जल्दी ठीक हो जाएंगी तो उन शब्दों से मुझे जो हिम्मत मिलती है, उसे बयान करना मुश्किल है। आप सभी का साथ मेरे लिए अनमोल है।'

ये भी पढ़ें:  'वादिना, इला उनारू', क्या है रश्मिका मंदाना के देवर के वेलकम पोस्ट में कही गई बात का मतलब

महाभारत का 'अभिमन्यु' याद है, कहलाता था छोटा अमिताभ, कभी था सबसे महंगा चाइल्ड आर्टिस्ट, अब जी रहा गुमनाम जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन