1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या डेनिम शर्ट और गले में रुमाल डालकर संसद पहुंचे CM योगी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या डेनिम शर्ट और गले में रुमाल डालकर संसद पहुंचे CM योगी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 15, 2025 03:29 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 03:29 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ डेनिम शर्ट और गले में रुमाल डालकर संसद चले गए।' आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ डेनिम शर्ट और गले में रुमाल डालकर संसद चले गए।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ डेनिम शर्ट और गले में रुमाल डालकर संसद चले गए।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सीएम योगी को संसद में भाषण देते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल क्लिप का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें ‘NMF’ न्यूज के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला, जिसे 22 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया था। इसका शीर्षक था- ‘कांग्रेस पर भड़के योगी ने क्यों कह दिया- पहले सोनिया के चमचों को बैठाइये?’ वीडियो संसद का था और इस पर तारीख 8 दिसंबर 2004 की थी। हालांकि वीडियो में वही बात कही गई थी, जो वायरल दावे में कही गई। इसमें योगी आदित्यनाथ ने वही बातें कही थीं, जो वायरल वीडियो में सुनाई देती हैं। हालांकि वीडियो में सीएम योगी भगवा वस्त्र पहने दिखे, न कि वायरल वीडियो में दिखाए गए कपड़ों में।

ओरिजिनल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTओरिजिनल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को सीएम योगी के कपड़ों से जोड़कर वायरल किया जा रहा था, जबकि यह वीडियो पुरानी है और ओरिजिनल वीडियो में सीएम योगी भगवा वस्त्र में देखे गए। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।