Published : Sep 02, 2025 09:54 am IST, Updated : Sep 02, 2025 09:54 am IST
1/7Image Source : Akanksha Jindal Instagram
'बिग बॉस 19' में अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब शो के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। खासतौर पर अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे को सलमान की खरी-खरी सुननी पड़ी। लेकिन एपिसोड में जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी अभिषेक बजाज की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज, जिसने सभी दर्शकों और नेटिजन्स को हैरान कर दिया।
'बिग बॉस 19' में अब तक खुद को कुंवारा बताने वाले अभिषेक की एक पूर्व पत्नी होने का खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और उनकी शादी की पुरानी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बजाज ने करीब 8 साल पहले आकांक्षा जिंदल से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने लगभग 7 साल तक डेटिंग की थी।
3/7Image Source : Akanksha Jindal Instagram
दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी तक पहुंचा। बताया जाता है कि अभिषेक बजाज ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक यॉट पर बेहद प्राइवेट तरीके से आकांक्षा जिंदल को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद यह रिश्ता टिक नहीं सका। अभिषेक और आकांक्षा अब साथ नहीं हैं।
4/7Image Source : Akanksha Jindal Instagram
आकांक्षा ने मार्च 2019 के बाद से अभिषेक के साथ कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की, जिससे उनके अलग होने की खबरें और मजबूत हो गईं। आकांक्षा लाइमलाइट से दूर रहने वाली एक कंपनी सेक्रेटरी और डिजिटल क्रिएटर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके बायो में दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों का जिक्र है। हालांकि, उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट ही रखा है।
5/7Image Source : Akanksha Jindal Instagram
33 वर्षीय अभिषेक बजाज एक पॉपुलर टीवी और फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘बबली बाउंसर’ में काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी शोज जैसे ‘परवरिश’, ‘सिलसिला प्यार का’, ‘संतोषी मां’, ‘एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी’ और ‘दिल दे के देखो’ में भी नजर आ चुके हैं।
दिल्ली में जन्मे अभिषेक विवियन शाह और जोया अफरोज के साथ फिल्म ‘द कॉइन’ (2021) में भी दिखे, जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब अभिषेक 'बिग बॉस 19' का हिस्सा हैं, जहां उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फैन्स और दर्शक अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले एपिसोड्स में वह इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
इस खुलासे के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभिषेक बजाज का नाम ट्रेंड करने लगा। कई फैन्स ने सवाल उठाए कि उन्होंने शो में अपनी शादी की बात क्यों छुपाई, जबकि कुछ ने इस मुद्दे को उनका निजी मामला बताया। अब देखना ये है कि बिग बॉस के घर में यह मामला कैसे और कितनी गहराई तक सामने आता है।