1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'लवयापा' से लेकर 'छावा' तक, फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी लव-रोमांस और एक्शन से भरी ये फिल्में

'लवयापा' से लेकर 'छावा' तक, फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी लव-रोमांस और एक्शन से भरी ये फिल्में

Written By: Priya Shukla
Published : Feb 02, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Feb 02, 2025 12:49 pm IST
बॉलीवुड फैंस के लिए फरवरी 2025 बेहद रोमांचक महीना होने वाला है। साल के दूसरे महीने में रोमांटिक-कॉमेडी और एक्शन फिल्मों से लेकर पीरियड ड्रामा तक रिलीज होने वाली हैं। विक्की कौशल, अर्जुन कपूर और जुनैद खान जैसे कई कलाकार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौन सी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
1/7 Image Source : Instagram

लवयापा- 'लवयापा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसमें जुनैद खान और खुशी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह जुनैद और खुशी की पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले दोनों की पहली फिल्में महराज और द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थीं। 'लवयापा' तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी यंग लवर्स के बारे में है, जिसे कॉमिक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।
2/7 Image Source : Instagram

बैडएस रवि कुमार- हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' भी 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह एक एक्शन-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं। प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी और सनी लियोन भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। यह फिल्म 'द एक्सपोज' का स्पिन-ऑफ है।
3/7 Image Source : Instagram

थंडेल- साउथ स्टार नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शोभिता से शादी के बाद ये नागा की पहली फिल्म है। थंडेल में नागा चैतन्य के साथ सई पल्लवी लीड रोल में होंगी।
4/7 Image Source : Instagram
थंडेल- साउथ स्टार नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शोभिता से शादी के बाद ये नागा की पहली फिल्म है। थंडेल में नागा चैतन्य के साथ सई पल्लवी लीड रोल में होंगी।
छावा- विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'छावा' मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित है।
5/7 Image Source : Instagram

मेरे हसबैंड की बीवी- 'मेरे हसबैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 21 फरवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इससे पहले उन्होंने 'पति, पत्नी और वो' जैसी हिट फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
6/7 Image Source : Instagram

इन गलियों में- अविनाश दास द्वारा निर्देशित 'इन गलियों में' भी इसी महीने के आखिरी में यानी 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में जावेद जाफरी, अवंतिका दसानी और विवान शाह लीड रोल में हैं।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement