Published : Dec 22, 2024 01:14 pm IST, Updated : Dec 22, 2024 01:14 pm IST
1/10Image Source : pixabay
गाय के गोबर को आमतौर पर भारत में ज्यादा अहमियत नहीं दी जाती है। पूजा और धार्मिक कार्यों में इसका उपयोग होता है, लेकिन कोई भी एक उत्पाद के रूप में इसे नहीं देखता है। हालांकि, समय के साथ चीजें बदल रही हैं और अब विदेशों में गोबर की मांग बढ़ रही है।
2/10Image Source : pixabay
कुवैत सहित कई अरब देश भारत से गोबर खरीद रहे हैं। खास बात यह है कि गोबर की कीमत 30 से 50 रुपये प्रति किलो है। भारत के ग्रामीण इलाकों में गाय के दूध की कीमत 50 रुपये के करीब है।
3/10Image Source : pixabay
अरब देशों के कृषि वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के बाद बताया है कि गाय के गोबर का पाउडर इस्तेमाल करने से खजूर की फसल बेहतर होती है। इससे खजूर बड़े होते हैं। उनका स्वाद भी बढ़ता है और उत्पादन भी ज्यादा होता है।
4/10Image Source : pixabay
इस्लाम में खजूर का महत्व काफी ज्यादा है। त्योहारों के मौके पर खजूर को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। अरब देशों में खजूर की फसल भी बड़ी मात्रा में होती है। इसी वजह से अरब देश भारत से गोबर खरीद रहे हैं।
5/10Image Source : pixabay
कुछ समय पहले कुवैत ने भारत को 192 मीट्रिक टन गोबर का ऑर्डर दिया था। आने वाले समय में गोबर की मांग बढ़ सकती है। ऐसा होने पर गोबर की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।
6/10Image Source : pixabay
भारत में जानवरों की संख्या काफी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार यहां 30 करोड़ मवेशी हैं, जो रोजाना 30 लाख टन गोबर का उत्पादन करते हैं। ऐसे में भारत प्रचुर मात्रा में गोबर का निर्यात करने में सक्षम है।
7/10Image Source : pixabay
भारत में आवारा पशु भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। खासकर गायों का दूध कम होने के कारण किसान उन्हें खुला छोड़ रहे हैं, लेकिन गोबर की कीमत मिलने पर किसान इन पशुओं को भी पालने में सक्षम होंगे।
8/10Image Source : pixabay
ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों के आने के बाद भारत में बैलों की अहमियत कम हुई है, लेकिन गोबर की कीमत मिलने पर बैलों की भी अहमियत बढ़ जाएगी। किसान बछड़ों को आवारा छोड़ने की बजाय पालना शुरू कर देंगे और आवारा पशुओं की समस्या कम हो सकती है।
9/10Image Source : pixabay
गोबर का इस्तेमाल जैविक खाद बनाने और गोबर गैस के लिए भी होता है। रसायनिक खादों से होने वाले नुकसान के बारे में पता चलने के बाद आम लोग भी जैविक खाद से होने वाले उत्पादों पर जोर दे रहे हैं। इससे भी गोबर की अहमियत बढ़ी है।
10/10Image Source : pixabay
अरब देशों में सूखे इलाके ज्यादा होने के कारण वहां ज्यादा पशु नहीं पाले जा सकते हैं, लेकिन भारत के हालात पशुपालन के लिए उपयुक्त हैं। अगर आने वाले समय में गोबर की मांग बढ़ती है तो भारतीय किसानों के लिए पशुपालन के मायने बदल सकते हैं।