आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से मात देकर पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को मार्कस स्टॉइनिस और शिखर धवन ने तेज तर्रार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। इस दौरान स्टॉइनिस ने 38 रन की पारी खेली।
दूसरे छोर पर खड़े हुए धवन को बाकी बल्लेबाजों को अच्छा साथ मिला और उन्होंने 78 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान अय्यर ने इस दौरान 21 रन बनाए।
अंत में शिमरन हेटमायर ने 22 गेंदों पर 42 रन की धुआंधार पारी खेलकर दिल्ली को निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 के स्कोर तक पहुंचाया।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेविड वॉर्नर मात्र 2 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने।
इसके बाद केन विलियमसन ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर हैदराबाद को स्कोर के नजदीक तो पहुंचाया लेकिन वह टीम को जीत ना दिला सके।