पानीपत पुलिस ने 2 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनपर कई सारे मामले दर्ज हैं। इन दोनों में से एक बदमाश पर तो दर्जन भर मामले दर्ज हैं और वहीं उसके साथ उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन दोनों बदमाश में से एक का नाम जुनैद है तो वहीं दूसरे बदमाश का नाम उमेश है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों बदमाश यूपी के रहने वाले हैं। इन दोनों बदमाशों पर यूपी और पानीपत में लूट, स्नैचिंगस जानलेवा हमला करने के साथ ही साथ कई सारे मामले दर्ज हैं। आइए आपको बताते हैं कि पुलिस ने क्या कुछ बताया।
Related Stories
पुलिस SSP हर्षित गोयल ने क्या बताया?
पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों की जानकारी देते हुए SSP हर्षित गोयल ने बताया कि, UP निवासी दोनों बदमाशों पर पानीपत और यूपी में लूट, स्नैचिंग, जानलेवा हमला, गवाह को धमकाने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट इत्यादी आपराधिक वारदातों के 2 दर्जन के करीब मामलें दर्ज हैं। इन आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में ही दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने 16 जून को सनौली थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी और मुदई के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की थी। इन बदमाशों के बारे में आगे पुलिस ने बताया कि आरोपी जुनैद पांचवी पास तो दूसरा आरोपी उमेश पहली कक्षा पास है। दोनों बदमाशों को जिले की CIA 3 पुलिस टीम ने काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से बदमाशों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आपको बता दें कि जुनैद पर 10 मामले पानीपत में व 13 मामले यूपी में दर्ज है। वही आरोपी उवेश पर 4 मामले दर्ज है।
जेल में हुई थी दोनों बदमाशों की दोस्ती
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि पानीपत जेल में दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों आरोपी करीब 6 महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आए थे। जेल से बेल पर आने के बाद उन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया। दोनों आरोपी रविवार को किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में सनौल थाना क्षेत्र में आए थे और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों बदमाशों के पास से 4 देसी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और 1 बाइक बरामद हुई।
(संजीत चौधरी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
Earthquake: भूकंप के झटके से हिली इस राज्य की धरती, जानिए कहां था केंद्र, कितनी रही तीव्रता