1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, वायरस से बचे रहेंगे लंग्स

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, वायरस से बचे रहेंगे लंग्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2021 05:04 pm IST,  Updated : May 29, 2021 06:22 pm IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लंग्स को मजबूत करना बेहद जरूरी है। जानें डाइट में किन चीजों को शामिल करके आप फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं।

lungs - India TV Hindi
lungs  Image Source : INDIA TV

कोरोना वायरस चारों तरफ महामारी के रूप में फैला हुआ है। लॉकडाउन की वजह से स्थिति पहले थोड़ी ठीक है लेकिन अभी भी लोगों को सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। इस वायरस की बात करें तो ये सबसे पहले फेफड़ों यानी कि लंग्स पर अटैक करता है। अगर समय रहते ही इसका इलाज नहीं किया गया तो ये जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लंग्स को मजबूत करना बेहद जरूरी है। जानें डाइट में किन चीजों को शामिल करके आप फेफड़ों को मजबूत कर सकते हैं। 

डायबिटीज पेशेंट रोजाना इस पत्ती का पिएं जूस, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

अखरोट करें डाइट में शामिल 

रोजोना एक मुट्टठी अखरोट आपके लंग्स को मजबूत कर सकता है। इसके साथ ही ये आपको फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से भी बचाने में मदद कर सकता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये लंग्स के लिए लाभकारी होता है। 

Apple
Image Source : INSTAGRAM/K193CMapple

रोजाना खाएं सेब
ये तो आपने लोगों से सुना होगा कि एक सेब का सेवन रोजाना करना आपकी सेहत के लिए लाभकारी है। सेब में मौजूद विटामिन्स फेफड़ों को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसी वजह से आप अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। 

कभी भी इन फलों के साथ ना खाएं ये चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान

lungs
Image Source : INSTAGRAM/A.F.E.3lungs

ब्रोकली भी है फायदेमंद
ब्रोकली ना केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि ये सेहत के लिए लाभदायक होता है। अगर आप अपने लंग्स को हेल्दी रखना चाहते हैं तो डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। ब्रोकली एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो कि फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है। साथ ही इसका सेवन करने से स्टैमिना भी बढ़ जाता है। 

मेथी 
खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा मेथी आपके फेफड़ों के लिए फायदेमंद होती है। मेथी का सेवन करने से लंग्स में संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में भी मेथी कारगर है। मेथी का सेवन आप चाय में डालकर भी कर सकते हैं।

Methi seeds
Image Source : INSTAGRAM/THELADYBAKERAT147Methi seeds

मुनक्का भी असरदार
मुनक्का का सेवन करने से भी लंग्स मजबूत रहते हैं। इसके लिए बस आपको रोजाना रात में एक 3 से 4 मुनक्का पानी में भिगोकर रखें। सुबह इन्हें खाएं। ऐसा करने से लंग्स हेल्दी रहेगा और आप बीमारियों से बचे रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।