1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करती हैं ये 5 चीजें, खाएं रोजाना

तेजी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करती हैं ये 5 चीजें, खाएं रोजाना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 11:53 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 12:28 am IST

अगर आप भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से परेशान हैं तो ये चीजें तुरंत खाएं। इन चीजों को खाने से आपके शरीर में इंस्टेट हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होगी।

Guava- India TV Hindi
Guava Image Source : INSTAGRAM/KITCHEN_JOURNEY_26

आजकल ज्यादातर लोग शरीर में होमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं। हीमोग्लोबिन शरीर के अंगो में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। इसके साथ ही ये शरीर के अंगों से कार्बनडाई ऑक्साइड गैस बाहर निकलती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। साधारण तौर पर एक व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी कई कारणों से होती है। ऐसे में अगर आप भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से परेशान हैं तो ये चीजें तुरंत खाएं। इन चीजों को खाने से आपके शरीर में इंस्टेट हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होगी। 

Peanut
Image Source : INSTAGRAM/MY_OVEN_LIFEPeanut

मूंगफली जरूर खाएं

कई लोगों को विशेषकर महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर हमेशा कम रहता है। ऐसे में रोजाना मूंगफली का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करेगा। इसलिए अगर आप हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं तो तुरंत ही मूंगफली खाइए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाएगी। 

ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े इंस्टेंट बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी, आसपास भी नहीं भटकेगा कोरोना वायरस

अमरूद बढ़ाएगा हीमोग्लोबिन 
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अमरूद भी कारगर है। अमरूद जितना पका हुआ होगा उतना ही ज्यादा पौष्टिक होगा। इसके साथ ही इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी कभी नहीं होगी।

सोयाबीन
सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में हीमोग्लोबिन होता है। आप चाहे तो सोयाबीन पुलाव या फिर सब्जी के रूप में खा सकते हैं। ये शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में कारगर है। 

डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं ये 4 चीजें, हमेशा शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

सेब भी असरदार
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होगें कि सेब आयरन और पोषक तत्व होने के अलावा हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाने में मददगार होता है। 

Palak
Image Source : INSTAGRAM/SREEDEVIDHANANJAYANPalak

पालक 
ये तो आप जानते हैं कि पालक आयरन की कमी को दूर करता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पालक हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है। यानी कि अगर आप हीमोग्लोबिन की समस्या से जूझ रहे हैं तो पालक जरूर खाएं। ये आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरी करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।