1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींद ना आने की समस्या को झट से दूर कर देगा ये घरेलू नुस्खे, आज ही से करें इस्तेमाल

नींद ना आने की समस्या को झट से दूर कर देगा ये घरेलू नुस्खे, आज ही से करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 01:41 pm IST

अगर आप नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इसका आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

How to cure Insomnia Home Remedies: अगर आप नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आ- India TV Hindi
How to cure Insomnia Home Remedies: अगर आप नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इसका आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। Image Source : INSTAGRAM/TANYABANGIA

रात में नींद न आना आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की समस्या बनती जा रही है। दिनभर की थकान रात में सोने से दूर हो जाती है। लेकिन अगर किसी को रात में भी ठीक तरह से नींद न आए तो उसकी पूरी दिनचर्या बिगड़ जाती है। दिनभर शरीर में चुस्ती-फुर्ती नहीं रहती और थकान महसूस होती है। यहां तक कि कई लोगों को चिड़चिड़ापन भी हो जाता है। अगर आप भी नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इसका आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचना है तो बरतें सावधानी

सोने से पहले पीएं दूध

रात को सोने से पहले रोजाना दूध पीएं। दूध सेहत के लिए तो अच्छा होता है साथ ही साथ आपकी नींद की परेशानी को भी दूर करने में मददगार होगा। दूध में Tryptophan और serotonin होते हैं। ये दोनों अच्छी नींद लाने में सहयोग करेंगे। 

Jaiphal
Image Source : INSTAGARM/_ONETOPMUG_Jaiphal 

जायफल
जायफल भी नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए बस आप थोड़ा सा जायफर घिस लीजिए। अब इसे आंखों की पलकों के ऊपर रख दें। ऐसा करने पर थोड़ी देर में आपको नींद आ जाएगी। 

इन 7 फूड्स को खाना थायराइड पेशेंट के लिए है खतरनाक, तुरंत कर दें खाना बंद

अखरोट की मीम 
अखरोट की मीम भी नींद न आने की समस्या का कारगर उपाय है। इसे आप दिन में दो बार जरूर खाएं। इसका सेवन रोजाना करें। ऐसा करने पर आपकी नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी। 

बढ़े वजन को घटाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू वेट लॉस ड्रिंक्स, तुरंत पीना कर दें शुरू

दूध और केला
दूध और केला भी सोने में मददगार है। जिन लोगों को नींद की समस्या है वो रोज इन दोनों चीजों को खाएं। केले में मौजूद पोटाशियम और मैग्नीशियम से जल्दी सोने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट से भी अच्छी नींद आती है। 

रोज खाएं चेरी
नींद की समस्या को चेरी भी दूर कर सकती है। चेरी में मेलाटोनिन रसायन होता है। ये रसायन शरीर को नियंत्रित करता है। एक शोध के अनुसार सोने से पहले चेरी खाने से नींद आती है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है वो दिन में एक से दो कप चेरी के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।