1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े वजन को घटाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू वेट लॉस ड्रिंक्स, तुरंत पीना कर दें शुरू

बढ़े वजन को घटाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू वेट लॉस ड्रिंक्स, तुरंत पीना कर दें शुरू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 03:54 pm IST

कुछ ऐसे वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो देसी होने के अलावा असरदार भी हैं।

Weight Loss Drink - India TV Hindi
Weight Loss Drink  Image Source : INSTAGRAM/_THE_FOODIE_PORGI_

कोरोना काल में कई लोगों ने घर बैठकर ऑफिस का काम किया और साथ ही साथ भूख लगने पर उन चीजों को खूब खाया जो उनके शरीर में फैट को जमा करती चली गईं। नतीजा ये हुआ कि कई लोग कोरोना काल के दौरान अपने बढ़े वजन से परेशान हैं। अगर आप भी अपने बढ़े वजन यानी कि शरीर की चर्बी को घटाने के लिए किसी वेटलॉस ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो देसी होने के अलावा असरदार भी हैं। जानें वो वेट लॉस ड्रिंक कौन सी हैं...

तेजी से वजन घटाने में असरदार है एलोवेरा, ये है इस्तेमाल करने का तरीका

Ajwain Tea
Image Source : INSTAGRAM/FF_PHYSIOANDHEALTHCAREAjwain Tea

अजवायन और जीरा की चाय

वजन कम करने के लिए अजवायन और जीरा की चाय कारगर उपाय है। इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवायन मिलाकर उबाल लें। जब ये उबल जाए तो चाय को छान लें और पीएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या फिर नींबू भी मिला सकते हैं। सुबह कुछ भी खाने से पहले यानी कि खाली पेट इस चाय का सेवन करें। ऐसा रोजाना करने से आपको जल्द ही फर्क दिखने लगेगा। 

वजन कम करने के लिए ट्राई करें सौंफ के पानी का ये घरेलू नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

वजन घटाने में असरदार नींबू पानी और काले नमक का कॉम्बिनेशन
अक्सर आपने लोगों को वजन घटाने के लिए खाली पेट गुनगुना पानी पीते हुए देखा होगा। अगर आप इस गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक मिला दें तो ये आपके शरीर के जमा फैट को पिघलाने का काम करेगा। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही कैलोरी में कम और एंटीऑक्सीडेंट और कई खनिजों भी होते हैं। पानी पीने से पेट भरा रहेगा और शरीर हाइड्रेटेड भी रहेगा। वहीं काला नमक भी कई खनिजों का स्त्रोत है। इसके सेवन से भी शरीर को कई फायदे होते हैं। 

नींबू और अदरक फैट कटर ड्रिंक 
सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी करें। इसमें 1 चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस,आधा चम्मच अदरक का रस,और आधा चम्मच हल्दी का रस मिला लें। सुबह एक्सरसाइज करने से पहले इसे पी लें। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ ही अगर योग करते समय आपको तेजी से प्यास लग रही हैं तो आप इसे 3-4 घूट पी सकते हैं। 

Aloe Vera
Image Source : INSTAGRAM/ALOE_VERA_BY_FORVER_CHARLOTTEAloe Vera 

एलोवेरा जूस
वजन घटाने में एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वजन को करने में कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाने वाला तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म शरीर से फैट कम करने की प्रक्रिया को और आसान बनाता है। एलोवेरा का जूस बनाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों को निकालकर उसमें बीच से एक कट लगाएं और अंदर के गूदे को निकाल लें। अब इस गूदे को मिक्सी में डालकर चला दें। इस जूस को रोजाना सुबह खाली पेट पी लें। ऐसा करने से आपका वजन जल्द कम होगा।   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।