1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए ट्राई करें सौंफ के पानी का ये घरेलू नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए ट्राई करें सौंफ के पानी का ये घरेलू नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2020 10:49 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:55 pm IST

जानिए सौंफ से कैसे कम होगी पेट की चर्बी और इससे कौन-कौन से और फायदे होंगे।

Souf - India TV Hindi
Souf  Image Source : INSTAGRAM/HEARTYSPICES

कोरोनाकाल में ज्यादातर लोगों का पेट बाहर निकल आया है। आजकल ये समस्या आम बन गई है। हर कोई इस समस्या से दो-चार हो रहा है। ऐसे में लोग डाइटिंग या फिर वर्कआउट भी कर रहे हैं। इससे कुछ लोगों को फायदा हुआ तो कुछ की परेशानी जस की तस है। अगर आप भी पेट की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं, तो ये नुस्खा आपके लिए असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए बस आपको सौंफ का सेवन रोजाना करना होगा। जानिए सौंफ से कैसे कम होगी पेट की चर्बी और इससे कौन-कौन से और फायदे होंगे। 

वजन कम करना चाह रहे हैं तो ट्राई कीजिए ये आयुर्वेदिक पेय, जानिए बनाने का आसान तरीका

जानिए कैसे वजन कम करती है सौंफ

  • सौंफ में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर की अधिकता आपको पेट भरा होने का अहसास दिलाएगी। ऐसा होने पर आप कैलोरी लेने से बच जाएंगे। जब आप कैलोरी कम से कम लेंगे तो वजन अपने आप कम होना शुरू हो जाएगा।
  • सौंफ शरीर में फैट को जमने नहीं देता। फैट न जमने की वजह से शरीर में अतिरिक्त चर्बी भी एकत्रित नहीं होगी।
  • सौंफ मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने का काम भी करता है। मेटाबॉलिज्म मजबूत होने की वजह से वजन भी कम होगा। 

बढ़े वजन से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू 5 वेट लॉस ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

इस्तेमाल करने का तरीका

सौंफ फैट बर्नर होती है। बेली फैट कम करने के लिए रोजाना सुबह उठते ही सौंफ का पानी पीना चाहिए। सौंफ के पानी को पीने के लिए आप रात में एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ डालिए। रातभर इस पानी को ढककर रखा रहने दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पीजिए। ऐसा रोजाना करने पर 15 से 20 दिन बाद आपको  असर दिखने लगेगा। 

सौंफ के अन्य फायदे

  • गर्मी में सौफ शरीर को ठंडक देती है। इसके सेवन से आपको गैसी समस्या में भी आराम मिलेगा। 
  • सौंफ में कई गुणकारी तत्व होते हैं। ये पीरियड के समय होने वाले दर्द को भी कम करता है। इसके साथ ही पीरियड को रेगुलर करने में मददगार होता है। 
  • सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  • सौंफ का पानी पेट की जलन को भी कम करता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।