1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 7 फूड्स को खाना थायराइड पेशेंट के लिए है खतरनाक, तुरंत कर दें खाना बंद

इन 7 फूड्स को खाना थायराइड पेशेंट के लिए है खतरनाक, तुरंत कर दें खाना बंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 05:59 pm IST

ये फूड आइटम्स थायराइड बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

Soyabean - India TV Hindi
Soyabean  Image Source : INSTAGRAM/JMBHGLOBALFOODS

खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी थायराइड भी है। ये बीमारी किसी भी उम्र में किसी को भी अपनी चपेट में ले रही है। वैसे तो इस बीमारी के 5 प्रकार होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग हाइपो थायराइड और हाइपर थायराइड से पीड़ित है। खास बात है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं इस बीमारी से ज्यादा ग्रसित हो रही हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी डाइट में बिल्कुल भी शामिल ना करें। ये फूड आइटम्स थायराइड बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इसके साथ ही हम आपको थायराइड बढ़े होने के लक्षण भी बताते हैं

थायराइड बढ़े होने के लक्षण

  • घबराहट होना
  • चिड़चिड़ापन
  • ज्यादा पसीना आना
  • हाथों का कांपना
  • हेयर फॉल बहुत होना
  • नींद ना आना

Gobhi
Image Source : INSTAGRAM/FOODSGobhi 

पालक, ब्रोकली और गोभी

पालक, ब्रोकली और गोभी वैसे तो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि थायराइड से मरीजों के लिए इन सब्जियों का सेवन नुकसानदायक होता है। एक अध्ययन के मुताबिक इनमें गोइट्रोजेन्स होते हैं जो हाइपोथायराइडिज्म के मरीजों के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं। 

सोयाबीन
सोयाबीन और उससे बनी चीजें भी थायराइड के मरीजों को नहीं खानी चाहिए। जैसे कि सोया चाप, सोया बड़ी या फिर सोया मिल्क। विशेषज्ञों की मानें तो सोया या फिर उससे बनी चीजों को सेवन करने से भी थायराइड का खतरा बढ़ जाता है। 

Pasta
Image Source : INSTAGRAM/CAFELOVEITALYPasta 

चावल, ब्रेड और पास्ता
चावल, ब्रेड और पास्ता में ग्लूटेन मौजूद होता है। यही ग्लूटेन थायराइड के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। वहीं गेहू और जौ के अलावा बाकी साबुत अनाजों में पाया जाने वाला ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है। यही प्रोटीन थायराइड हार्मोन को अनियमित करने के लिए जिम्मेदार होता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।