1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 2 चीजों के सेवन से दूर होंगी पेट की कई समस्याएं, बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद

इन 2 चीजों के सेवन से दूर होंगी पेट की कई समस्याएं, बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद

 Published : Nov 14, 2023 09:35 pm IST,  Updated : Nov 14, 2023 09:35 pm IST

अजवाइन और सौंफ का पानी के फायदे कई हैं। ये हमेशा से पेट जुड़ी कई समस्याओं के लिए काम करता रहा है। सबसे पहले आपके पाचन क्रिया को तेज करता है और दूसरा ये बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये दोनों डाइजेस्टिव जूस को बढ़ावा देते हैं और बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। तो, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार स

ajwain and saunf water benefits- India TV Hindi
ajwain and saunf water benefits Image Source : SOCIAL

अजवाइन और सौंफ दोनों अच्चे डाइजेशन के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों ही चीजें डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं  (ajwain and saunf water benefits for stomach health) को कम कर करते हैं। अजवाइन आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा सौंफ एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकता है। लेकिन, इन दोनों को उबालकर जब आप इनका पानी पीते हैं तो ये आपके पेट और लिवर की कई बीमारियों को कम करते हैं। इसके अलावा भी अजवाइन और सौंफ का पानी पीने के फायदे कई हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से। 

1. गैस्ट्रिक समस्याओं के लिए

अगर आप गैस्ट्रिक समस्याओं से पीड़ित हैं और पेट दर्द या ऐंठन जैसी कई समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपको अजवाइन का पानी पीना चाहिए। जब कोई व्यक्ति खाली पेट अजवाइन का पानी पीता है, तो यह आंत में एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है, जो बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है। बेहतर पाचन एसिडिटी और मल त्याग में परेशानी को दूर रखता है।

रात में सोते हुए पैरों में आ जाती हैं ऐंठन? आज़माएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत मिलेगा आराम

2. इंफेक्शन में मददगार

अजवाइन और सौंफ का पानी इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। ये पेट में होने वाली दिक्कतों को कम करता है खासकर कि फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन। ये दोनों पेट में होने वाले मरोड़ को कम करते हैं और बैक्टीरिया के ग्रोथ को रोकते हैं। इन्हीं वजहों से आप फूड प्वाइजिंग में भी इन दोनों का सेवन कर सकते हैं।

ajwain and saunf water for stomach health
Image Source : SOCIALajwain and saunf water for stomach health

3. बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है

अजवाइन और सौंफ का पानी बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है। ये पेट साफ करता है और कई समस्याओं को दूर करता है। ये असल में आंतों की गति को तेज करता है जिससे तेजी से पेट साफ हो जाता है। 

इस लाइलाज बीमारी के करीब ले जा रही हैं ये 4 आदतें, नहीं किया बंद तो होगा जीवभर पछतावा!

4. बवासीर में मददगार

 बवासीर में कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में अजवाइन और सौंफ दोनों का सेवन मल त्याग को आसान बनाने और हाइड्रेशन बहाल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि मल में थोक जोड़ता है और मल को मलाशय से बाहर निकलने में आसान बनाता है। इस प्रकार से ये बवासीर में जलन और दर्द को कम करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।