1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 3 समस्याओं में खाएं अजवाइन हींग और काला नमक, सेहत को मिलेंगे खास फायदे

इन 3 समस्याओं में खाएं अजवाइन हींग और काला नमक, सेहत को मिलेंगे खास फायदे

 Published : Dec 13, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 03:02 pm IST

अजवाइन हींग और काला नमक के फायदे कई हैं। ये डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में कारगर तरीके से काम करते हैं और कई छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज में मददगार है। कैसे, जानते हैं इस बारे में बारे में विस्तार से।

ajwain hing kala namak benefits- India TV Hindi
ajwain hing kala namak benefits Image Source : SOCIAL

अजवाइन हींग और काला नमक, तीनों ही डाइजेस्टिव गुणों से भरपूर है। अजवाइन जहां एंटीबैक्टीरियल है वहीं, हींग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। हींग में कुछ डाइजेस्टिव गुण होते हैं जो कि आंतों के काम काज को तेज करते हैं। इसके अलावा काला नमक पेट में हाइड्रेशन को बढ़ाता है और एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है। इससे आंतों में थोक जुड़ता है और जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। इतना ही नहीं ये पेट की कई समस्याओं में भी कारगर तरीके से काम करता है। क्यों और कैसे तो, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

इन 3 समस्याओं में खाएं अजवाइन हींग और काला नमक

1. कब्ज में

अजवाइन हींग और काला नमक कब्ज की समस्या में कारगर तरीके से काम करते हैं। ये लैक्सटेसिव है जो कि मल त्याग को आसान बनाता है। ये आंतों की गतिविधियों को तेज करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके अलावा ये तीनों पानी को सोख लेते हैं और आंतों की गति को तेज कर देते हैं। इसकी वजह से बॉवेल मूवमेंट तेज होता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

धूप में विटामिन डी कितने बजे मिलता है? जानें सही समय और कारगर तरीका

2. एसिडिटी और अपच में

एसिडिटी और अपच की समस्या में अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन फायदेमंद है। ये पेट में बने अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये सीने में जलन और जीआरडी के लक्षणों में कमी लाता है। साथ ही ये पेट के अस्तर को आराम पहुंचाता है जिससे एसिड रिफ्लक्स कम होता है। इतना ही नहीं ये खाना पचाने में मदद करता है जिससे अपच की समस्या नहीं होती है। 

stomache
Image Source : SOCIALstomache

किचन के ये मसाले बड़ी से बड़ी बीमारी की कर देंगे छुट्टी, तुरंत कंट्रोल होगा डाइबिटीज और कोलेस्ट्रॉल, बस ऐसे करें सेवन

3. पेट दर्द में 

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये आपके पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं जिससे पेट हो रही दर्द और सूजन में कमी आती है। तो, अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन करें और इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाएं। ये कारगर तरीके से काम करते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।