1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. याददाश्त बढ़ाने में ही नहीं, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाने में मददगार ये ड्राई फ्रूट

याददाश्त बढ़ाने में ही नहीं, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाने में मददगार ये ड्राई फ्रूट

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 25, 2024 07:53 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 07:53 am IST

अगर आपको भी यही लगता है कि बादाम खाने से सिर्फ आपकी याददाश्त इम्प्रूव हो सकती है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

सेहत के लिए वरदान बादाम- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान बादाम Image Source : FREEPIK

बादाम में पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती है। यही वजह है कि अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स इस ड्राई फ्रूट को डेली डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि याददाश्त बढ़ाकर अल्जाइमर जैसी बीमारी के खतरे को कम करने के साथ-साथ आपको इस ड्राई फ्रूट से ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं...

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हर रोज सही मात्रा में बादाम कंज्यूम कर आप अपनी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। यानी बादाम दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है। इसके अलावा बादाम शरीर के अंदर मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकता है। ये ड्राई फ्रूट डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकता है।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो हर रोज बादाम खाना शुरू कर दीजिए। बादाम खाकर अपने दिन की शुरुआत करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करेगा, जिसकी वजह से आप ओवरईटिंग करने से बच जाएंगे। बादाम को बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जोड़ों के दर्द की समस्या से बचने के लिए बादाम का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

बादाम में पाए जाने वाले तत्व

बादाम में फाइबर, पोटैशियम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, प्रोटीन, विटामिन ई, कैल्शियम और कॉपर जैसे तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह खाली पेट बादाम खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।