1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से वजन घटाने का सबसे बेहतरीन तरीका है एलोवेरा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

तेजी से वजन घटाने का सबसे बेहतरीन तरीका है एलोवेरा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 08:54 pm IST

एलोवेरा बैली फैट को कम करने और वजन घटाने का सबसे आसान तरीका बताते हैं। जानें एलोवेरा को किन तीन तरह से वजन घटाने में किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

aloe vera- India TV Hindi
aloe vera Image Source : INSTAGRAM/YAROK_HAIR

कोरोना काल में कई लोगों के लिए बढ़ा हुआ वजन सिर दर्द बन चुका हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जिनका ना केवल पेट थुलथुला हो गया है बल्कि चेहरे पर भी इतना फैट आ गया है कि शीशे में भी वो अपने आप को देखने में कतराने लगे हैं। ऐसे में अगर आप बढ़े वजन को लेकर रात दिन परेशान रहते हैं तो आपकी इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान एलोवेरा है। आज हम आपको एलोवेरा से बैली फैट को कम करने और वजन घटाने का सबसे आसान तरीका बताते हैं। एलोवेरा जेल शरीर में मौजूद विषेलै पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। जानें एलोवेरा जेल को किन तीन तरह से वजन घटाने में किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वजन घटाने के साथ-साथ भूख को कंट्रोल भी करेंगी ये 4 चीजें, कुछ दिनों में दिखेगा गजब का असर

एलोवेरा जूस

वजन घटाने में एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वजन को करने में कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाने वाला तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म शरीर से फैट कम करने की प्रक्रिया को और आसान बनाता है। एलोवेरा का जूस बनाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों को निकालकर उसमें बीच से एक कट लगाएं और अंदर के गूदे को निकाल लें। अब इस गूदे को मिक्सी में डालकर चला दें। इस जूस को रोजाना सुबह खाली पेट पी लें। ऐसा करने से आपका वजन जल्द कम होगा।  

तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये हाई प्रोटीन फूड, चंद दिनों में दिखने लगेगा असर

एलोवेरा और नींबू
एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर पीने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप बस एक गिलास में नींबू का रस और थोड़ा सा एलोवेरा मिलाएं। इसे आप रोजाना सुबह खाली पेट पीएं। ऐसा करने से आपका वजन जल्द घटने लगेगा। 

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आप ऐसे भी कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश पत्तियों को तोड़ लें और उसके अंदर का गूदा निकाल लें। इसे गूदे को रोजाना सुबह खाली पेट खाएं। ऐसा करने से आपका वजन घटने लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।