Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति हैं इस बीमारी के शिकार, सोते-सोते अटक जाती हैं सांसें

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति हैं इस बीमारी के शिकार, सोते-सोते अटक जाती हैं सांसें

Written By: Pallavi Kumari Published : Jun 29, 2023 02:00 pm IST, Updated : Jun 29, 2023 02:00 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (American President Joe Biden) के बारे में White House का एक आधिकारिक बयान आया है जिसमें बताया गया है कि उन्हें नींद से जुड़ी ये बीमारी है।

American President Joe Biden- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL American President Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (American President Joe Biden)  अपनी सेहत को लेकर अक्सर खबर में रहते हैं। व्हाइट हाउस (White House) ने   जो बाइडेन का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि राष्ट्रपति लंबे समय से चली आ रही स्लीप एपनिया से निपटने के लिए सीपीएपी मशीन (CPAP) का उपयोग कर रहे हैं। इसी के बाद विदेशी मीडिया में उनके इस बीमारी पर लगातार चर्चा हो रही है। आप भी सोच रहे होंगे कि ये कौन सी बीमारी है जिससे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति गुजर रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

स्लीप एपनिया की बीमारी क्या है-What is Sleep Apnea

स्लीप एपनिया नींद से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें व्यक्ति सोते समय सांस लेना अचानक बंद कर देता है या कहें कि अटक जाता है। कुछ देर में सांसे फिर शुरू हो जाती हैं और ये स्थिति नींद के दौरान बनी रहती है। स्लीप एपनिया के दो प्रकार हैं। पहला ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (obstructive sleep apnea), जो कि तब होता है जब गले की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं और फेफड़ों का एयर सर्कुलेशन ब्लॉक हो जाता है।

दूसरा, सेंट्रल स्लीप एपनिया (central sleep apnea) है जो तब होता है जब हमारा ब्रेन, सांस को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों को ठीक से संकेत नहीं दे पाती। इन दोनों ही स्थितियों में नींद के दौरान लगभग 10 सेकंड या इससे ज्यादा समय के लिए सांसें थम जाती हैं। 

Sleep_apnea
Image Source : FREEPIKSleep_apnea

शुगर के मरीज अक्सर करते हैं पैरों में जलन की शिकायत, जानें इसका कारण और राहत पाने के उपाय

स्लीप एपनिया के कारण-Sleep apnea causes

-मोटापा जो कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के खतरे को बढ़ाता है।

-मोटी गर्दन वाले लोगों को
-उम्र बढ़ने की वजह से
-जेनेटिक कारणों से 
-शराब या ट्रैंक्विलाइजर की वजह से 
-धूम्रपान के कारण

स्लीप एपनिया के लक्षण-Sleep apnea symptoms

स्लीप एपनिया के लक्षणों में व्यक्ति नींद के दौरान बार-बार जोर से खर्राटे लेता है और हवा के लिए हांफने लगता है। इसके अलावा मुंह सूखना,  उठने पर सिर में सिरदर्द, सोते रहने में कठिनाई और दिन में ज्यादा नींद आना जैसे लक्षण देखे जाते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को जागते समय, थकान और शरीर दर्द जैसे  लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

कैल्शियम और विटामिन ई से भरपूर होते हैं हरे बादाम, हड्डियों से जुड़ी समस्याओं वाले जरूर खाएं

स्लीप एपनिया से बचाव और राहत

स्लीप एपनिया, दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह बन सकती है। ऐसे में आप जो बाइडेन (American President Joe Biden) की तरह सीपीएपी मशीन (CPAP machines) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फेफड़ों के वायुमार्ग को खुला रखती हैं ताकि लोग सोते समय आप ऑक्सीजन ले सकें। साथ ही ये नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और दिल के दौरे और स्ट्रोक सहित स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement