1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. देश में कोरोना के बढ़ते केसेस के बीच बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल?

देश में कोरोना के बढ़ते केसेस के बीच बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल?

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jun 02, 2025 09:13 am IST,  Updated : Jun 02, 2025 09:50 am IST

देश में एक बार फिर कोरोना का जाल बढ़ने लगा है। कोविड से सिर्फ संक्रमित होने की ही नहीं बल्कि मौत की भी खबरें अलग अलग राज्यों से आ रही हैं। हालात गंभीर होने शुरु हो उससे पहले ही सावधान हो जाइए।

 बाबा रामदेव - India TV Hindi
बाबा रामदेव Image Source : INDIA TV

देश में एक बार फिर कोरोना का जाल बढ़ने लगा है। अस्पतालों मे आइसोलेशन बेड-वार्ड होने लगे हैं तैयार। अब से 10 दिन पहले भारत में कोरोना के सिर्फ 257 केस थे जो तेज़ी से बढ़कर करीब साढ़े 3 हज़ार हो गए हैं। कोविड से सिर्फ संक्रमित होने की ही नहीं बल्कि मौत की भी खबरें अलग अलग राज्यों से आ रही हैं। हालात गंभीर होने शुरु हो उससे पहले ही सावधान हो जाइए। अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाइए।क्योंकि ज़रा सी चूक हुई तो घातक वायरस हमले को तैयार बैठा है। अगर वायरस की चपेट में आ गए तो लिवर-लंग्स, ब्रेन, हार्ट सभी ऑर्गन्स के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाएगा। 

हाल में ही ICMR की एक स्टडी में पता चला है कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का असर अभी भी लोगों के शरीर से गया नहीं है। डेल्टा वायरस की वजह से लोगों की बॉडी में कैमिकल इम्बैलेंस होने का असर दिल-दिमाग से लेकर थायराइड ग्लैंड पर अब भी है और इसकी वजह से ही हार्ट अटैक और थायराइड के मरीज  कम नहीं हो रहे हैं। दिल की कमज़ोरी तो देश के लिए पहले ही सिरदर्द बनी हुई है। हाल ये है कि भारत में हर चौथे मिनट में 1 शख्स हार्ट अटैक का शिकार होता है। हर 33 सेकंड में हार्ट अटैक से 1 शख्स की मौत होती है और हर साल करीब 25 लाख लोगों को दिल का दौरा पड़ता है। 

हार्ट अटैक, देश में होने वाली मौत की सबसे पहली वजह है और रिपोर्ट्स की मानें तो देश की 70% आबादी हार्ट अटैक के रिस्क पर है। अब एक बार फिर कोरोना का बढ़ता जाल हेल्थ इमरजेंसी पैदा कर सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि हेल्थ मिनिस्ट्री की बात मानकर सावधानी बरती जाए और सबसे ज़रूरी फिज़िकल एक्टिविटी में कमी ना आए। योग-एक्सरसाइज़ में पसीना बहाएं ताकि हार्ट भी मज़बूत बने और वायरस भी पास ना आए

फिज़िकल एक्टिविटी जरूरी - WHO की रिपोर्ट

  • ज्यादातर लोग नहीं करते एक्सरसाइज

  • रोज़ एक्सरसाइज करने वाले भी कम

  • लोग नहीं करते सही तरीके से वर्क आउट

देश में बढ़ती हार्ट प्रॉब्लम 

  • 33 सेकंड में हार्ट अटैक से 1 मौत

  • हार्ट प्रॉब्लम से हर साल 25 लाख की मौत

दिल की बढ़ती बीमारी

  • देश में मौत की सबसे बड़ी वजह 

  • 70% आबादी को हार्ट अटैक का रिस्क  

हार्ट अटैक की वजह - हेडर

  • स्ट्रेस 

  • एंग्जायटी 

  • स्मोकिंग

  • हाई कोलेस्ट्रॉल 

  • मोटापा 

  • डायबिटीज

  • नींद की कमी 

  • हाई बीपी 

दूर करें बीपी प्रॉब्लम 

  • खूब पानी पीएं

  • स्ट्रेस, टेंशन कम लें

  • खाना समय से खाएं

  • जंक फूड ना खाएं

  • 6-8 घंटे की नींद लें

युवाओं में हार्ट प्रॉब्लम 

  • 40 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट

  • 5 साल में बढ़े 53% हार्ट के मामले

  • Irregular हार्ट बीट सबसे बड़ी समस्या

कार्डियो हेल्थ - अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन

  • यंग एज से रखें दिल का ख्याल 

  • शाकाहारी खाने से हार्ट डिजीज कम

  • प्लांट बेस्ड फूड से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल 

हार्ट को बनाए हेल्दी - लौकी कल्प

  • लौकी का सूप

  • लौकी की सब्जी

  • लौकी का जूस 

नेचुरल उपाय

  • 1 चम्मच अर्जुन की छाल 

  • 2 ग्राम दालचीनी 

  • 5 तुलसी 

  • उबालकर काढ़ा बनाएं 

  • रोज़ पीने से ब्लॉकेज दूर

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।