1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खून की कमी यानी एनीमिया बनता है कई बीमारियों का कारण, जानिए लक्षण और घरेलू उपाय

खून की कमी यानी एनीमिया बनता है कई बीमारियों का कारण, जानिए लक्षण और घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2020 11:57 am IST,  Updated : May 16, 2020 12:11 pm IST

स्वामी रामदेव के अनुसार एनीमिया से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन न बनने के कारण कई बड़े रोगों के शिकार भी हो जाती हैं।

भारत में हर साल  अधिक मात्रा में एनीमिया के मामले सामने आते हैं। उनमें से ज्यादातर महिलाएं इस बीमारी के शिकार होती हैं। भारत में करीब 80 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। एनीमिया का मतलब है शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना। आपको बता दें कि हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का कारण करता है। अगर ऑक्सीजन में किसी तरह का अवरुद्ध हो जाता है तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार एनीमिया से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। शरीर में  हीमोग्लोबिन न बनने के कारण कई बड़े रोगों के शिकार भी हो जाती हैं। खून की कमी को आप प्राणायाम, योगासन और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से बढ़ा सकती हैं। 

एनीमिया होने का कारण

  • जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है।
  • अर्थराइटिस
  • दूध पिलाने वाले महिलाओं को अधिक एनीमिया का खतरा
  • पीरियड्स के दौरान अधिक खून निकलने के कारण
  • गर्भाशय का ट्यूमर होने से भी एनीमिया हो सकता है।

इनफर्टिलिटी की समस्या इन योगासन और औषधियों के द्वारा हो सकती है दूर, स्वामी रामदेव से जाने तरीका

एनीमिया के लक्षण

  • कमजोरी अधिक लगना।
  • अधिक सांस फूलना
  • सांस लेने में कमजोरी
  • पैरों के तलवों और हथेलियों का ठंडा होना
  • आंखो में पीलापन 
  • कई लोगों को एनीमिया के कारण बाल झड़ने की भी समस्या हो जाती हैं।
  • काम करते समय अधिक थकान होना। 

सिरदर्द और माइग्रेन से राहत दिलाने में मददगार साबित होगे ये योगासन

एनीमिया से बचने के लिए करें ये प्राणायाम

कपालभाति

इस आसन को करने से  अस्थमा, खून की कमी, बीपी, हार्ट के ब्लॉकेज,  थायराइड, सोराइसिस, कैंसर, हार्ट समस्या आदि समस्याओं से निजात मिल सकता है। 

अनुलोम विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। इस आसन को करने से तनाव से मुक्ति मिलने के साथ खून की कमी से निजात मिलता है।

एनीमिया से निजात पाने के घरेलू उपाय

  • आंवला और एलोवेरा जूस पिएं।
  • व्हीटग्रास जूस पिएं
  • मुन्नका और अंजीर का सेवन करें।
  • थोड़ा सा गुड़ 20 ग्राम पानी में रात को  भिगो दें और सुबह इस पानी को पी लें। 
  •  रोजाना 2 बार अनार खाएं। 
  • चुकंदर और गाजर को सलाद के रूप में खाएं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।