आजकल लोग अपनी डाइट में चिया सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज जैसे कई सीड्स का खूब सेवन करने लगे हैं। इन्हें खाने से हमारी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप वाकई इन्हें खाने का सही तरीका जानते हैं? कई बार गलत तरीके से इसका सेवन करने पर फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह, बता रही हैं क्या है सीड्स खाने का सही तरीका
सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?
- चिया सीड्स: श्वेता शाह, कहती हैं कई लोग ऐसे हैं जो चिया सीड्स को हल्का भूनकर उसका पाउडर बना लेते हैं और फिर सेवन करते हैं। चिया सीड्स को खाने का यह बहुत ही गलत तरीका है। चिया सीड्स का सेवन हमेशा भिगोकर ही करना चाहिए। सूखा खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
-
अलसी के बीज: अलसी के बीज का सेवन कई लोग कच्चा ही कर लेते हैं इन्हें खाने का यह बहुत ही गलत तरीका है। श्वेता शाह के मुताबिक़, अलसी के बीज को पहले रोस्ट करें और फिर उसका पाउडर बनाकर ही इसका सेवन करें।
-
कद्दू और सूरजमुखी के बीज: कद्दू और सूरजमुखी के बीज को भी खाने से पहले हल्का भून लें। कई बार लोग इनका सेवन बिना भुने करते हैं जिससे पेट में ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इन बीजों को भुनने के बाद इनका क्रश पाउडर बनाएं, उसके बाद ही इनका सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें कि इन बीजों को बहुत ज़्यादा नहीं भूनना है वरना इनके एसेंशियल ऑयल निकल जाएंगे।
-
काला तिल: श्वेता शाह, कहती हैं काला तिल का सेवन डायरेक्ट नहीं करना चाहिए। आप इसे पहले भून लें, भूनने से तिल पचने में आसान होता है। अब, इसका पाउडर बनाएं और फिर इसमें आंवला का पाउडर मिक्स करें और फिर सेवन करें। इससे यह बेहर तरीके से अब्सॉर्ब होगा।
सीड्स खाने सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
सीड्स खाने से सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। अलसी के बीज हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है। वहीं , चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होता है जो वजन कंट्रोल करने में मददगार है। काला तिल का बीज और कद्दू के बीज स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)