1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अभिनेता अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपना डाइट प्लान, बताया कैसे रखते हैं खुद को फिट

अभिनेता अर्जुन कपूर ने शेयर किया अपना डाइट प्लान, बताया कैसे रखते हैं खुद को फिट

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 25, 2021 04:25 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 12:13 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसके जरिए एक्टर ने अपनी डाइट और एक्सरसाइज रुटीन के बारे में बताया है।

arjun kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM/ ARJUNKAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वेटलॉस जर्नी के बारे में बताते रहते हैं। आए दिन अर्जुन अपने वर्कआउट की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसके जरिए अपनी डाइट और एक्सरसाइज रुटीन के बारे में बताया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खुद को फिट रखने के लिए अभिनेता दिनभर में कितनी मेहनत करते हैं। 

अर्जुन कपूर की सुबह की शुरुआत 10 बजे से होती है। वो सबसे पहले हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं। इसके बाद वो करीब 2 घंटे तक जमकर एक्सरसाइज करते हैं। फिर अपना काम और ऑफिस वर्क करते हैं। इसके बाद शाम का नाश्ता करने के बाद एक बार फिर से वर्कआउट में जुट जाते हैं। 

इस वीडियो में अर्जुन ने अपनी डाइट प्लान के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनके ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में कितनी कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर होता है। 

अर्जुन ब्रेकफास्ट में Egg Mush खाते हैं। ये काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसमें एनर्जी 290KCAL, प्रोटीन 22g, फैट 12g, कार्बोहाइड्रेट्स 25g और फाइबर 4.56g होता है। अर्जुन अपने खाने-पीने का काफी ख्याल रखते हैं। वो तला-भुना या मसालेदार खाना नहीं खाते हैं। वो लंच में Greek Souvlaki Wrap का सेवन करते हैं। जिसमें एनर्जी 388KCAL, प्रोटीन 43g, फैट 15g, कार्बोहाइड्रेट्स 34g, फाइबर 12g होता है। 

इसके बाद शाम को स्नैक्स में अर्जुन Low Carb Turkey Sushi खाते हैं। जिसमें एनर्जी 191KCAL, प्रोटीन 39g, फैट 10g, कार्बोहाइड्रेट्स 11g, फाइबर 7g होता है। डिनर की बात करें तो वो तुर्किश कवाब मुहम्मारा सॉस के साथ, मिंट चटनी और Pickled Vegetables खाते हैं, जिसमें एनर्जी 388KCAL, प्रोटीन 22g, फैट 10g, कार्बोहाइड्रेट्स 3g, फाइबर 7g खाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।