1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Ashoka Tree Bark: अशोक के पेड़ की छाल से पीरियड क्रैम्प्स सहित महिलाओं की ये समस्याएं होती हैं दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

Ashoka Tree Bark: अशोक के पेड़ की छाल से पीरियड क्रैम्प्स सहित महिलाओं की ये समस्याएं होती हैं दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 20, 2022 08:47 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 08:47 pm IST

Ashoka Tree Bark: अशोक के पेड़ की छाल महिलाओं की कई सेहत से संबंधित समस्‍याओं को ठीक करने में काफी कारगर होता है।

Ashoka Tree Bark- India TV Hindi
Ashoka Tree Bark Image Source : INDIA TV

Ashoka Tree Bark: आयुर्वेद में अशोक के पेड़ का काफी महत्‍व है। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो इस पेड़ के फूल, पत्तियों का भी आयुर्वेद में काफी उपयोग है। लेकिन इसकी छाल महिलाओं से जुडी कई सेहत संबंधी संबंधित समस्‍याओं को ठीक करने में बेहद असरदार है। आइए यहां जानते हैं कि अशोक के पेड़ के छाल का इस्‍तेमाल किन समस्‍याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। 

white discharge
Image Source : FREEPIKwhite discharge

वाइट डिस्चार्ज का करता है इलाज़ 

महिलाओं में होने वाली वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया की समस्‍या के इलाज के लिए अशोक की छाल काफी उपयोगी है। इसका उपयोग करने के लिए आप अशोक की छाल को पानी में उबालें और चाय की तरह पी लें। ध्‍यान रखें कि पानी को तब तक उबालते रहें जब तक कि पानी आधा न हो जाए।

Piles
Image Source : FREEPIKPiles

बवासीर में उपयोगी 

अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर की समस्या के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें और इसमें शहद, पानी मिलाकर सेवन करें।

skin care
Image Source : FREEPIKskin care

त्वचा की समस्याओं के लिए फायदेमंद 

अशोक के पेड़ की छाल से त्वचा की कई समस्‍याओं को भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप अशोक की छाल का पाउडर पानी में मिलाकर पिएं तो इससे खून साफ होता है जिससे त्वचा पर निखार आता है। इसके सेवन से ऑयली और डल स्किन की समस्‍या भी ठीक भी हो सकती है।

period cramp
Image Source : FREEPIKperiod cramp

पीरियड के दर्द में देता है आराम 

अशोक के पेड़ की छाल के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप अशोक के छाल का पाउडर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

ये भी पढ़ें - 

Yoga Tips: कोरोना के बाद देश में हेल्थ क्राइसिस जैसे हालात, स्वामी रामदेव से जानिए स्वस्थ रहने के उपाय

Uric Acid: यूरिक एसिड में जोड़ों के दर्द को कम करता है करेला, ऐसे करें इसके जूस का इस्तेमाल

Basil Seeds: तुलसी के बीज का सेवन करने से इन गंभीर बीमारियों से मिलेगी मुक्ति, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।