1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये 5 आदतें आंखों को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सतर्क

ये 5 आदतें आंखों को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सतर्क

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 03, 2021 04:11 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 07:30 pm IST

कुछ लोग रोजाना के अपने रुटीन में ऐसी गलती कर देते हैं जो उनकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है। जानिए आपकी ऐसी कौन सी आदतें हैं जिनसे आपकी आंखों को नुकसान होने लगता है।

Eyesight- India TV Hindi
Eyesight Image Source : INDIA TV

शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी होते हैं लेकिन आंख सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक हैं। इसी से हम लोग इस खूबसूरत दुनिया को देखते हैं। लेकिन जितना महत्वपुर्ण हमारे लिए आंख है उतना ही जरूरी आंखों की देखभाल करना है। धूल, धूप, धुआं और प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने पर आंखों पर बुरा असर पड़ता है। यहां तक कि कुछ लोग रोजाना के अपने रुटीन में ऐसी गलती कर देते हैं जो उनकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है। जानिए आपकी ऐसी कौन सी आदतें हैं जिनसे आपकी आंखों को नुकसान होने लगता है। 

ये 5 आदतें किडनी को धीरे-धीरे पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सावधान

आंखों को तेजी से रगड़ना

कई बार आंखों के आसपास इतनी ज्यादा खुजली होती है कि लोग आंखों को तेजी से रगड़ने लगते हैं। इससे उन्हें थोड़ी राहत तो मिलती है लेकिन उनकी आंखों के आसपास की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आखों के आसपास की त्वचा बहुत ज्यादा कोमल होती है। वहीं अगर आप गंदे हाथों से आंखों को रगड़ेंगे तो पलक संबंधी संक्रमण हो सकता है।

कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर सोना
कई लोगों की आंखों की रोशनी इतनी ज्यादा कमजोर होती है कि उन्हें चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं कुछ लोग कॉन्टेक्ट लेंस का भी इस्तेमाल करते हैं। कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने पर आपको कुछ चीजों की सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। कुछ लोग कॉन्टेक्ट लेंस को पहनकर सो जाते हैं। ऐसा करने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसे लगाकर सोने से आंखों के कॉर्निया तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। जो आपकी आंख के लिए नुकसानदायक है।

लगातार कम्प्यूटर देखना
Image Source : INSTAGRAM/ROTHCHILDEYEINSTITUTEलगातार कम्प्यूटर देखना

लगातार कम्प्यूटर या फिर मोबाइल देखना
लगातार कम्प्यूटर या फिर मोबाइल पर टकटकी लगाकर देखने से भी आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से निकलने वाली लाईट आंखों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके साथ ही आपको आंखों से संबंधित कोई गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए इन चीजों का लंबे वक्त तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आंखों को रिलैक्स जरूर दें। साथ ही 15-15 मिनट की गैपिंग जरूर लें।

ये 4 आदतें आपको कर सकती हैं बीमार, कमजोर होगी इम्यूनिटी भी

मेकअप के साथ सो जाना
जब भी आप किसी पार्टी या फिर फंक्शन में जाते हैं तो तैयार होकर ही जाएंगे। ऐसे में आंखों पर मेकअप होना लाजमी है। कई लोग जब पार्टी से लौटते हैं तो थकान के चक्कर में आंखों से मेकअप हटाने में आलस कर देते हैं। यहां तक कि वो इसे लगाए लगाए सो भी जाते हैं। ऐसा करना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लगातार आंखों पर मेकअप लगा रहने पर आंखों की पलकों पर इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा आंखों के चारों ओर ग्रंथियों में बाधा आने के कारण त्वचा में जलन और मुंहासों की समस्या हो सकती है। 

धूप में आंखों पर चश्मा ना लगाना
आंखों पर चश्मा लगाना कई लोग सिर्फ फैशन समझते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि धूप में आंखों पर चश्मा लगाने से आपकी आंखों सूरज की पराबैंगनी किरणों से बची रहेंगी। अगर आप चश्मे का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो शुष्क हवाएं सीधे आंखों पर पड़ेंगी जो कि आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

 

 

 

Disclaimer: इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।