1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आपकी ये 5 आदतें हड्डियों को अंदर से धीरे-धीरे कर रहीं कमजोर, हो जाएं सावधान

आपकी ये 5 आदतें हड्डियों को अंदर से धीरे-धीरे कर रहीं कमजोर, हो जाएं सावधान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 29, 2021 12:06 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 12:06 am IST

हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर में दर्द, अकड़न महसूस होती है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आपकी कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो आपकी हड्डियों को अंदर से कमजोर बना रही हैं। जानिए उन आदतों के बारे में...

5 habits that can make your bones weak - India TV Hindi
5 habits that can make your bones weak  Image Source : INSTAGRAM/BALIVEGAS

शरीर हेल्दी तभी होगा जब आप अंदर से मजबूत होंगे। शरीर को मजबूती देने में हड्डियां भी अहम भूमिका निभाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। लेकिन आजकल के खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से युवाओं की भी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर में दर्द, अकड़न महसूस होती है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आपकी कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो आपकी हड्डियों को अंदर से कमजोर बना रही हैं। जानिए उन आदतों के बारे में...

Coffee
Image Source : INSTAGRAM/QUEEN.BARISTA1730Coffee

थायराइड से राहत दिलाने में असरदार हैं ये 5 चीजें, आज से ही खाना कर दें शुरू

ज्यादा कॉफी पीना

कई लोगों की आदत होती है कि सुबह आंख खुलती नहीं है कि उनकी डिमांड कॉफी की होती है। अगर आपकी भी सुबह कॉफी के बिना अधूरी है तो अपनी इस आदत को बदल लें। कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत होती है। यही कैफीन हड्डियों में मौजूद कैल्शियम के स्तर को घटा देता है। इसलिए अगर आप कॉफी का सेवन करते हैं तो लिमिट में करें।

ना खाएं नमक ज्यादा
कुछ लोगों को खाने में नमक ज्यादा खाने की आदत होती है। यहां तक कि वो खाने में ऊपर से नमक डाले बिना नहीं रह पाते। अगर आप भी ज्यादा नमक खाते हैं तो ये बात आपके लिए जानना जरूरी है। ज्यादा नमक खाने से बॉडी से कैल्शियम यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।

soft drinks
Image Source : INSTAGRAM/FOODIEXORNERsoft drinks

सॉफ्ट ड्रिंक पीना
आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीना भी आपकी हड्डियों को अंदर से कमजोर कर रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक में सोडा अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप इसे पिएंगे तो ब्लड में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है और फॉस्फेट की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बोन्स को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

यूरिक एसिड बढ़ा होने पर ना खाएं ये 5 चीजें, हो सकती है और दिक्कत

ना करें एल्कोहल का सेवन
अगर आप एल्कोहल का सेवन करते हैं तो ये भी आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। एल्कोहल के सेवन कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे शरीर को नुकसान होता है। 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।