1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या में कारगर हैं ये आयुर्वेदिक काढ़े, जानिए बनाने और सेवन करने का सही तरीका

बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या में कारगर हैं ये आयुर्वेदिक काढ़े, जानिए बनाने और सेवन करने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 08:31 pm IST

ये आयुर्वेदिक काढ़े आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या से भी राहत दिलाते है।

बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या में  कारगर हैं ये आयुर्वेदिक काढ़े, जानिए बनाने और सेवन करने का सही त- India TV Hindi
बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या में  कारगर हैं ये आयुर्वेदिक काढ़े, जानिए बनाने और सेवन करने का सही तरीका Image Source : INSTAGRAM/HEALTHYSHCOM

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। मौसम के बदलने के कारण भी हमारी इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। जिसके कारण शरीर में आसानी से बुखार के बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं। जिसके कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके साथ ही गले में खराश, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आयुर्वेदिक काढ़ा आपकी काफी मदद कर सकते हैं। 

 ये आयुर्वेदिक काढ़ा आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या से भी राहत दिलाते है। 

तुलसी और अदरक का काढ़ा

2 गिलास पानी एक पैन में डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें लौंग, काली मिर्च, अदरक, इलायची, तुलसी की पत्तियां और गुड़ डालकर धीमी आंच में उबाले। जब पानी आधा बच जाए तो गैस बंद कर दें और इसे छानकर गुनगुना इसका सेवन करें। 

दिन में तीन बार ऐसे करें इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, 1 माह में हो सकेगा कई किलो वजन कम

अजवाइन का काढ़ा

एक पैन में 1 गिलास पानी डालकर उबालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा गुड़ डालकर धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद गुनगुना इसका सेवन करें। इस काढ़ा को पीने से खांसी के साथ-साथ अपच की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, साथ ही ध्यान रखें ये बातें

तुलसी औऱ लौंग

ये काढ़ा बुखार के साथ-साथ खांसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इतना ही नहीं इस काढ़ा का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में भी काफी राहत मिलती है। इस काढ़ा को बनाने के लिए 200एमएल पानी को उबालें। जिसमें 10-12 तुलसी की पत्तियां और 4-5 लौंग कर धीमी आंच में जब तक उबाले तब तक कि पानी आधा न रह जाए। इसके बाद इसका सेवन करें। 

रोज सुबह बेड पर करें बस ये एक योगासन, तनाव सहित इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।