1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में पड़े सफेद दागों से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, बस ऐसे करें इस्तेमाल

शरीर में पड़े सफेद दागों से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 01:17 pm IST

शरीर के किसी अन्य अंग पर सफेद दाग दिखने लगता है। सफेद दाग का सही समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है वरना ये शरीर के बाकी हिस्सों पर भी फैल सकता है। जानिए स्वामी रामदवे से आयुर्वेदिक उपाय।

स्किन के किसी अंग या बालों का सफेद होना विटिलिगो कहलाता है। जिसे सफेद दाग के नाम से भी जानते है। आमतौर पर यह समस्या शरीर में मेलानोसाइट्स की कमी के कारण होते है। जो मेलानिन नामक स्किन के पिगमेंट बनाती है। जिससे स्किन में रंग बनने वाली कोशिकाएं खत्म होने के कारण यह सफेद दाग होते हैं। यह सफेद दाग शरीर में किसी भी जगह हो सकते हैं। समय से पहले सिर के बाल, भौहें, पलकें, दाढ़ी के बालों का रंग उड़ जाता है या सफेद हो जाती है

यह समस्या बड़ों को ही नहीं बल्कि कम उम्र के बच्चों को भी हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो यह आयुर्वेदिक नुस्खा अपना सकते है। इससे आपको लाभ मिलेगा। स्वामी रामदेव से जानिए।

फटी एड़ियों के कारण हो रहे है शर्मिंदा तो लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिनों में पा सकते है कोमल एड़िया 

सफेद दाग से निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय

श्वित्रघ्न लेप 

स्वामी रामदेव के अनुसार दिव्य श्वित्रघ्न लेप को  गौधन अर्क या एलोवेरा या फिर शहद में मिलाकर पेस्ट बना लेते है। इसे स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपके स्किन में फफोले टाइप पड़ जाएंगे। लगातार 3-4 दिन इसका इस्तेमाल करे। इससे आपकी स्किन पहले लाल होगी। 

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक 

कायाकल्प लेप 
दिव्य श्वित्रघ्न लेप लगाने से स्किन में फफोले पड़ जाते है। इनसे निजात पाने के लिए कायाकल्प लेप बनता है। इसके लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी, गौमूत्र, नीम का पेस्ट, एलोवेरा जेल, हल्दी और अपामार्ग मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे लगातार 1 माह तक लगाए। इससे आपकी स्किन अपने रंग में आ जाएगी। 

करें इन आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन 

  • बकुची चूर्ण 100 ग्राम और कायाकल्प वटी 20 ग्राम मिला लें। इसे सुबह-शाम 2-3 ग्राम खिला दें।
  • कायाकल्प क्वाथ और महामजिष्ठा हद्यारिष्ठ पिएं।

एक्ने सहित कई स्किन संबंधी समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना, स्वामी रामदेव से जानिए जवां दिखने का फॉर्मूला 

सफेद दाग से निजात दिलाने में कारगर होंगे प्राणायाम

स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना आधा घंटा कपालभाति और आधा घंटा अनुलोम विलोम के साथ अन्य प्राणायाम करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।