1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज करें बाबा रामदेव के बताए ये 4 व्यायाम, इन गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे आप

रोज करें बाबा रामदेव के बताए ये 4 व्यायाम, इन गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे आप

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 04, 2023 11:24 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:24 am IST

बाबा रामदेव के बताए ये टिप्स आपको मानसिक और शारीरिक रूप से हेल्दी रहने में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

baba_ramdev_tips- India TV Hindi
baba_ramdev_tips Image Source : FREEPIK

तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा, तिरे सामने आसमा और भी हैं। आदमी चाह ले तो क्या नहीं कर सकता है। पूरी दुनिया की वो तस्वीर बदल सकता है, कुछ वैसे ही जैसे विश्व प्रसिद्ध योगगुरु स्वामी रामदेव और इंडिया टीवी की पहल ने कर दिखाया। 04 अप्रैल 2020 आज ही का दिन था, जब कोरोना से लोगों को बचाने के लिए इस मेगा शो की शुरुआत हुई जो वक्त के साथ, रोग मुक्त भारत का अभियान बन गया। न्यूज चैनल्स के इतिहास में पहली बार कोई ऐसा शो जो जीना सिखा रहा है सेहत बांट रहा है, जिंदगी की राह में आने वाली परेशानियों का हल बता रहा है।

तीन साल, पूरे एक हजार पंचानवे दिन (1095 दिन) बीत गए लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो, ना जोश में कमी आई ना जुनून ही कम हुआ। खुशी इस बात की भी है कि जिस योगपथ पर हजारों लोगों ने चलना शुरु किया वो आज कारवां बन गया है बिना रुके-बिना थके योग उनकी जिंदगी की आदत बन गया है।

तभी तो रोजाना योग करने वाले कभी परेशान नहीं होते कभी बीमार नहीं पड़ते मुश्किल हालत में भी उन्हें बचना और बचाना आता है। तो चलिए, लोगों के इस फेवरेट शो की थर्ड एनिवर्सरी पर योगगुरु स्वामी रामदेव से योगिक आशीर्वाद लेते हैं। और सालगिरह के शुभ मौके पर नये और पुराने सभी दर्शकों के लिए एक बार फिर योगिक शुरुआत करते हैं। एक बार फिर योग की तरफ पहला कदम कैसे बढ़ाना है। ये जानते हैं। 

रोज करें 4 व्यायाम     

  सूर्य नमस्कार

सर्वांगासन           
शीर्षासन 
प्राणायाम

मोटापा

तिर्यक ताड़ासन              
पाद हस्तासन
स्थितकोणासन                
भुजंगासन 
 उत्तानपादासन

मोटापा घटाएं, आज़माएं

अदरक-नींबू की चाय पीएं
रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें

आप दिन में कितनी बार पेशाब करने जाते हैं? इससे कम या ज्यादा हो सकती है चिंता की बात

मोटापा घटाएं, आज़माएं 

3-6 ग्राम दालचीनी
200 ग्राम पानी में उबालें
1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं

शुगर होगी कंट्रोल

खीरा-करेला              
गिलोय                
टमाटर जूस  का काढ़ा        

शुगर होगी कंट्रोल, 15 मिनट करें 

मंडूकासन               
योगमुद्रासन               
कपालभाति 

थायराइड 

उष्ट्रासन        
मत्स्यासन
सर्वांगासन    
सिंहासन 
 उज्जायी

शुगर को सोख लेगा इसबगोल, डायबिटीज के मरीज इस तरह करें सेवन

थायराइड में कारगर, आयुर्वेदिक उपचार 

मुलेठी              
तुलसी                 
त्रिफला             
अश्वगंधा                  
धनिए
एलोवेरा जूस का रस                                    
गर्म दूध                  
            
हार्ट होगा मजबूत, नेचुरल उपाय  

अर्जुन छाल        1 चम्मच 
दालचीनी          2 ग्राम 
तुलसी              5 पत्ता
उबालकर काढ़ा बनाएं 

रोज पीने से ब्लॉकेज दूर

फेफड़े बनेंगे फौलादी क्या करें ? 
प्राणायाम करें
हल्दी दूध पीएं 
गर्म पानी पीएं
नस्यम-स्टीम लें

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।