1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर में तेज पत्ता का पानी है फायदेमंद, सेहत से जुड़ी इन परेशानियों को भी करता है दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

फैटी लिवर में तेज पत्ता का पानी है फायदेमंद, सेहत से जुड़ी इन परेशानियों को भी करता है दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 18, 2025 09:24 am IST,  Updated : Jan 18, 2025 09:24 am IST

Bay Leaf Water Benefits: आज हम आपको तेज पत्ता का पानी पीने के फायदे बताएंगे जो कि शरीर की कई समस्याओं में काम आ सकते हैं। साथ ही जानेंगे इसे बनाने का तरीका।

तेज पत्ता का पानी- India TV Hindi
तेज पत्ता का पानी Image Source : SOCIAL

तेज पत्ता का इस्तेमाल खाने में खूब किया जाता है। लेकिन, आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्या है जो इसे खाने में शामिल किया जाता है। तो, बता दें कि इसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को बढ़ावा देने वाले एंजाइम्स होते हैं जो खाना पचाने, सूजन, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा ये इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से राहत दिलाने में फायदेमंद है। पर आज हम आपको तेज पत्ता का पानी पीने के फायदे (bay leaf water benefits) बताएंगे जो कि शरीर की कई समस्याओं में काम आ सकते हैं। साथ ही जानेंगे इसे बनाने का तरीका।

फैटी लिवर में है फायदेमंद:

फैटी लिवर की समस्या में तेज पत्ते का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। ये एक मूत्रवर्धक के रूप में काम कर सकता है और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। जब आप इसका पानी पीते हैं तो ये पेशाब को उत्तेजित करता है और लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है। 

तेजपत्ता का पानी पीने से मिलते हैं ये अन्य फायदे:

  • सीने की जकड़न को कम करता है: तेज पत्ता एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो श्वसन संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मददगार है। साथ ही इसे पीने से छाती में गर्मी पैदा होती है। यह कफ को ढीला कर सकता है और श्वसन पथ से बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

  • दिल के लिए फायदेमंद: तेज पत्ते का पानी हृदय की केशिकाओं की दीवारों को मजबूत करता है, जबकि एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इस तरह ये दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। 

  • डायबिटीज में फायदेमंद: तेज पत्ते का पानी पीने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ये शरीर में इंसुलिन बढ़ाकर शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, तेज पत्ते में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स इंसुलिन रिसेप्टर फंक्शन में सुधार करके डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। 

तेज पत्ते का पानी कैसे बनाएं?

तेज पत्ते का पानी बनाने के लिए 2 कप पानी में 5 तेज पत्ता डाल कर इसे उबाल लें। पानी को उबल कर लगभग 1 कप जितना होने दें। फिर ऊपर से हल्का सा नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।