1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में 1 कप पी लें ये चाय, बीमारियों की हिम्मत नहीं होगी आस-पास भटकने की

ठंड में 1 कप पी लें ये चाय, बीमारियों की हिम्मत नहीं होगी आस-पास भटकने की

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 26, 2023 07:00 am IST,  Updated : Nov 26, 2023 07:00 am IST

Immunity Booster Tea: सर्दियों गर्म चाय पीकर शरीर में गर्मी आ जाती है। ठंड में दूध की चाय पीने की बजाय आपको हर्बल टी पीनी चाहिए। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है। जानिए आप कौन सी चीजों से घर में हर्बल टी बना सकते हैं?

Herbal Tea- India TV Hindi
हर्बल टी Image Source : FREEPIK

सर्दियों में सर्दी-जुकाम लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो सबसे पहले बीमार पड़ते हैं। वायरल फीवर और इंफेक्शन का खतरा रहता है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ठंड में कुछ लोग सर्दी जुकाम होने पर दिन में कई बार चाय पी लेते हैं। चाय पीने से आराम मिलता है, लेकिन अगर आप दूध की जगह पर हर्बल टी पीएंगे तो फायदा और अधिक होगा। हर्बल टी पीने से रोगप्रतिरोधरक क्षमता मजबूत बनती है। इसलिए साधारण चाय की बजाय हर्बल टी पिएं। आप घर पर कई मसालों से हर्बल टी बना सकते हैं। जानिए कौन सी हर्बल टी फायदा करती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाली हर्बल टी

  1. दालचीनी वाली चाय-  सेहत में सुधार लाना है तो रोजाना दालचीनी खाना शुरू कर दें। दालचीनी से इम्युनिटी मजबूत होती है और अगर आप दालचीनी वाली चाय पीते हैं तो इससे पाचन में सुधर आता है। इस चाय को पीने से मोटापा कम होगा। दालचीनी ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज के लिए फायदेमंद होती है। इससे इन बीमारियों का खतरा कम होता है। दालचीनी वाली चाय पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग बनता है।
  2. जायफल वाली चाय- सर्दी, जुकाम और खांसी को दूर करने के दादी नानी जायफल का इस्तेमाल करती है। जायफल वाली चाय पीने से जुकाम में आराम मिलता है। एक चुटकी जायफल आपकी सेहत में सुधार ला सकता है। जायफल वाली चाय बनाने के लिए 1 चुटकी जायफल का चूर्ण उबलते हुए पानी में डाल दें। थोड़ा उबलने के बाद छानकर पी लें। जायफल टी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  3. तुलसी वाली चाय- इम्यूनिटी मजबूत बनानी है तो रोजाना तुलसी वाली चाय पीना शुरू कर दें। इससे सर्दी-जुकाम परेशान नहीं करेगा। तुलसी के पत्तों से बनी चाय पीने में भी स्वादिष्ट लगती है। आप दूध की चाय में भी तुलसी मिलाकर पी सकते हैं। तुलसी वाली चाय पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉंग बनता है। सिर्फ पानी में तुलसी डालकर पीने से मोटापा कम होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। जुकाम-खांसी से राहत पाने के लिए भी तुलसी का सेवन करना चाहिए।

Best Oil For Hair: सरसों के तेल में मिला लें ये 2 मसाले, काजल से काले और घने हो जाएंगे बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।