1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में आयरन की कमी को घर के बनाएं इन जूस से करें दूर, साथ ही बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

शरीर में आयरन की कमी को घर के बनाएं इन जूस से करें दूर, साथ ही बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 16, 2023 11:27 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:27 pm IST

आयरन को हीमोग्लोबिन का एक ज़रूर घटक माना जाता है। आयरन हमारे शरीर के लिए ज़रूरी तत्व है और इसकी कमी से कई गंभीर रोग हो सकते हैं।

Iron Deficiency - India TV Hindi
Iron Deficiency Image Source : FREEPIK

जब आपको हर समय थकान महसूस हो और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही हो, तो आप आयरन की कमी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको थकान और सांस की समस्याएं हो रही है।डॉक्टर्स के अनुसार, आयरन हमारे शरीर के लिए ज़रूरी तत्व है और इसकी कमी से कई गंभीर रोग हो सकते हैं। अच्छी ज़िंदगी के लिए सेहतमंद होना ज़रूरी है।सेहतमंद रहने के लिए कई प्रकार के तत्व शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं। खाने में आयरन की मात्रा बढ़ाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

जूस से आयरन की कमी को किया जा सकता है दूर

आयरन को हीमोग्लोबिन का एक ज़रूर घटक माना जाता है।शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम लाल रक्त कोशिकाएं (रेड ब्लड सेल्स) करती हैं और इन्हें बनाने आयरन की ज़रूरत होती है। खाने की चीज़ों के साथ ही पीने वाली चीज़ों में भी आयरन पाया जाता है। पीने वाली चीज़ें आसानी से बनाई जा सकती हैं और आज हम आपको ऐसे ही पांच जूस या शेक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

शुगर कम करने का नायाब तरीका, बस आंवले को ऐसे करना होगा इस्तेमाल, फिर देखें कमाल

  1. चुकंदर का जूस: इसके इस्तेमाल से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और खून की मात्रा भी बढ़ती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होता है।
  2. पालक का शेक: पालक में आयरन पाया जाता है। हो सकता है कि आपको इसका स्वाद बहुत ज़्यादा पसंद न आए, लेकिन यह बहुत गुणकारी है। इसके स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इसमें नारियल, काजू जैसी चीज़ें भी डाली जा सकती हैं।
  3. शहतूत का रस: शहतूत से आयरन और विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। केला, ओट्स और चिया सीड्स मिलाकर इसके शेक को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
  4. मटर प्रोटीन शेक: यह शेक शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है। इसमें शक्कर यानी शुगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।इस शेक से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति सही तरीके से होती है।
  5. आलूबुखारे का जूस: आलूबुखारे को प्रून भी कहा जा सकता है। इसके जूस से शरीर की कमज़ोरी दूर होती है। इससे बहुत ज़्यादा आयरन तो नहीं मिलता, लेकिन फिर इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि, ऊपर बताए गए अन्य तरह के जूस आपके लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

ये भी पढ़ें - 

सर्दियों में बाजरे के सेवन से मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी, ये बीमारियां भी होंगी कंट्रोल, ऐसे करें सेवन 

सर्दियों में रोज़ाना गुड़ खाने से इम्यूनिटी होगी मजबूत, साथ ही इन बीमारियों से भी होगा बचाव

देश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से बिना चिर-फाड़ किए निकाला गया थायराइड कैंसर, 4 घंटे तक चला ऑपरेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।