1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई बीपी को कंट्रोल करेगा काली मिर्च का ये नुस्खा, ऐसे करें इस्तेमाल

हाई बीपी को कंट्रोल करेगा काली मिर्च का ये नुस्खा, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 29, 2022 12:53 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 12:53 pm IST

यदि आपका भी ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है तो आपको चिंता के साथ साथ इसके लिए उपाय करने की भी जरूरत है। ऐसे में घर में मौजूद काली मिर्च आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

Black Pepper- India TV Hindi
Black Pepper Image Source : FREEPIK

Highlights

  • काली मिर्च में पाया जाने वाला पोटैशियम बढ़ी हुई हृदय गति को भी नियंत्रित करता है।
  • काली मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
ब्लड प्रेशर के अनियमित होने की शिकायत आजकल जनता में आम हो चुकी है। लाइफस्टाइल में बदलाव और लापरवाही के चलते ब्लड प्रेशर का बढ़ना बेहद खतरनाक हो सकता है। यदि आपका भी ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है तो आपको चिंता के साथ साथ इसके लिए उपाय करने की भी जरूरत है। ऐसे में घर में मौजूद काली मिर्च आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। 
 
 
दरअसल, काली मिर्च में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्लेटलेट्स के साथ मिलकर खून के थक्कों को बनने से रोकते हैं और इससे कंट्रोल से ज्यादा हो रहे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
 
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि ब्‍लड प्रेशर के बढ़ने पर 1 गिलास पानी में आधा चम्‍मच काली मिर्च (आप 5 से 7 काली मिर्च को महीन पीसकर ये पाउडर बना सकते हैं)  का चूर्ण मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने में मदद मिलती है। 
 
इसका कारण ये है कि काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपराइन तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार कैल्शियम चैनल्स को ब्‍लॉक करता है। 
 
इतना ही नहीं काली मिर्च में पाया जाने वाला पोटैशियम बढ़ी हुई हृदय गति को भी नियंत्रित करता है और ह्रदय गति नियंत्रित होने से ब्लड प्रेशर अपने आप सामान्य होने लगता है। 
बीपी कंट्रोल करने के साथ साथ काली मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से ब्‍लड शुगर भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 
 
काली मिर्च शरीर के पाचन सिस्टम को मजबूत करने के साथ साथ आंतों के इन्फेक्शन को भी दूर करती है।
 
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

कंधे में दर्द को न करें नजरअंदाज, ये हो सकता है डायबिटीज का संकेत

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।