1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह उठते ही पी लीजिए इस ड्राई फ्रूट का पानी, तेजी से बर्न होने लगेगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी

सुबह-सुबह उठते ही पी लीजिए इस ड्राई फ्रूट का पानी, तेजी से बर्न होने लगेगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 07, 2024 06:30 am IST

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो इस ड्राई फ्रूट के पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

वजन घटाने के लिए पिएं किशमिश का पानी- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए पिएं किशमिश का पानी Image Source : FREEPIK

शरीर में जमा होने वाली जिद्दी चर्बी को कम करना आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटापा अपने साथ-साथ कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को लेकर आता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो आपको इस ड्राई फ्रूट के पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि किशमिश की तरह ही किशमिश का पानी भी आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? 

वेट लॉस में मददगार किशमिश का पानी

दादी-नानी के जमाने से इस ड्राई फ्रूट को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक किशमिश का पानी पीकर वजन भी घटाया जा सकता है। किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी क्रेविंग को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ इस ड्राई फ्रूट के पानी को पीना शुरू कर देंगे, तो आपकी बॉडी तेजी से फैट बर्न करने लगेगी।

कैसे बनाएं किशमिश का पानी?

वेट लॉस के लिए किशमिश का पानी बनाने का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले एक पैन में लगभग 2 कप पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लें। अब इस बॉइल्ड वॉटर में 15-20 किशमिश डाल दीजिए और फिर इन किशमिश को रात भर भीगने के लिए छोड़ दीजिए। अगर आप चाहें तो अगली सुबह इस पानी में नींबू भी निचोड़ सकते हैं।

खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के बाद आपको लगभग आधे घंटे तक कुछ भी खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा किशमिश का पानी पीकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।