1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गाय-भैंस ही नहीं, ऊंटनी का दूध भी सेहत के लिए वरदान साबित होगा, मिलेंगे फायदे ही फायदे

गाय-भैंस ही नहीं, ऊंटनी का दूध भी सेहत के लिए वरदान साबित होगा, मिलेंगे फायदे ही फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 14, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 07:53 pm IST

अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ गाय या फिर भैंस का दूध पीना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है तो आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर कर देते हैं। आइए ऊंटनी का दूध पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद ऊंटनी का दूध - India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद ऊंटनी का दूध Image Source : FREEPIK

दूध पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। लोग अक्सर एक दूसरे को गाय या फिर भैंस का दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऊंटनी का दूध पीना भी आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि ऊंटनी का दूध पीने से आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।

गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करे

अगर आप अपनी डाइट में सही मात्रा में ऊंटनी के दूध को शामिल करते हैं तो आप कई खतरनाक बीमारियों का शिकार बनने से बच सकते हैं। ऊंटनी का दूध पीने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा ऊंटनी के दूध में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी में कैंसर सेल्स को पैदा होने से रोक सकते हैं। इतना ही नहीं ऊंटनी का दूध पीकर आप हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।  

दिमाग के लिए भी है फायदेमंद

हर रोज महज एक कप ऊंटनी का दूध पीना आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ऊंटनी का दूध आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको ऊंटनी का दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। ऊंटनी के दूध का सेवन करके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है। 

ऊंटनी के दूध में पाए जाने वाले तत्व

ऊंटनी के दूध में एक से बढ़कर एक पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊंटनी के दूध में कैल्शियम, विटामिन ए, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन ई, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-2, फॉस्फोरस, लैक्टिक एसिड, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।