कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से प्रभावित करती है। इन दिनों सेलिब्रिटी शेफ और मास्टरशेफ इंडिया की विनर पंकज भदौरिया भी इस बीमारी से गुज़र रही हैं। हालांकि, वह मजबूत से डटकर इस बीमारी का सामना कर रही हैं और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी कैंसर जर्नी को लेकर बात करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उन्होंने अपने डॉक्टरों से एक आसान सा सवाल पूछा था, "क्या ऐसी कोई चीज़ें हैं जिन्हें मैं अपनी रोज़ की डाइट में शामिल कर सकती हूँ जो मेरे शरीर को सपोर्ट करें और मेरी कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करें? इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया, जिन्हें वह अपनी डाइट में शामिल कर रही हैं।
5 एंटी-कैंसर फूड डाइट में करें शामिल
-
हल्दी: पंकज भदौरिया कहती हैं कि हल्दी में एक एंटी-कैंसर फूड है। इसमें मौजूद करक्यूमिन शरीर से सूजन कम करने में मददगार है। वह इसे काली मिर्च और के साथ लेती हैं ताकि शरीर में अच्छी तरह से अब्सॉर्ब हो जाए।
-
आंवला: आंवला को गुणों का खान कहा जाता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से यह एक एंटी-कैंसर फूड के तौर पर जाना जाता है। आप इसका इस्तेमाल जूस के रूप में कर सकते हैं।
-
अश्वगंधा: अश्वगंधा का इस्तेमाल अक्सर तनाव कम करने और सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसके सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
-
लहसुन: लहसुन में मौजूद एलिसिन इसे एक एंटी-कैंसर फूड बनाता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मददगार हैं। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।
-
ब्रोकली: ब्रोकली कैंसर में फायदेमंद सब्जी है। इसमें कई ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। आप इसे हल्का स्टीम करके खाना सबसे अच्छा तरीका है।
-
पंकज भदौरिया कहती हैं कि इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने के अलावा आप क्या खाते हैं, कितना एक्टिव रहते हैं, तनाव को कैसे संभालते हैं और क्या रेगुलर स्क्रीनिंग करवाते हैं ये सब चीजें भी मायने रखती हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)