1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज ऐसे करें शाहबलूत का सेवन, नैचुरल तरीके से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें शाहबलूत का सेवन, नैचुरल तरीके से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 06, 2022 08:01 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 05:53 pm IST

डायबिटीज के मरीज दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाकर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है शाहबलूत का जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखने में मददगार है।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शाहबलूत एक तरह का सूखा मेवा है, जो स्वाद में हल्का मीठा होता है।
  • यह भूरे रंग का होता है।
  • खाने से पहले इसका छिलका हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना होता है। गलत खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे अंगो को भी प्रभावित करने लगता है। जिसमें हार्ट, लिवर, आंखें और किडनी को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। हालांकि डायबिटीज के मरीज दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाकर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है शाहबलूत का जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखने में मददगार है। 

वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए इस तरह करें अश्वगंधा का सेवन, जल्द दिखेगा असर 

हालांकि डायबिटीज के मरीज दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाकर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है शाहबलूत का जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखने में मददगार है।

जानिए क्या है शाहबलूत?

शाहबलूत एक तरह का सूखा मेवा है, जो स्वाद में हल्का मीठा होता है और यह भूरे रंग का होता है खाने से पहले इसका छिलका हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसे किसी भी रूप में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप स्टफिंग, सलाद, सूप आदि के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में शाहबलूत कई प्रकार के मौजूद हैं जिसमें अमेरिकन शाहबलूत, चाइनीज शाहबलूत, जापानी शाहबलूत हैं।

कब्ज समेत पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में असरदार है अमरूद, इस तरह करें सेवन 

डायबिटीज के मरीज के लिए इस तरह फायदेमंद है शाहबलूत

शाहबलूत में फैट की मात्रा कम और विटामिन-सी  की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावे इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। 

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें शाहबलूत का सेवन

शाहबलूत का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे ऐसे ही पूरा भी खा सकते हैं या फिर आप इसे 15 से 20 मिनट तक भूनकर इसमें नमक छिड़क कर खा सकते हैं। 

शाहबलूत के अन्य फायदे

वजन कम करने में मददगार

शाहबलूत के ऐसे कई गुण होते हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से आपका पेट काफी देर तक भरा महसूस रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बचेंगे।

बिना जिम जाए वजन कम करना है तो ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें, खत्म हो जाएगी एक्स्ट्रा चर्बी

दिल के लिए
शाहबलूत में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे दिल के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से दिल की बीमारी और स्ट्रोक जैसी परेशानियों में मददगार होता है।

पाचन रहता ठीक
शाहबलूत आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से ये आपके पेट से संबंधी बीमारियों को दूर रखता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।