1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने में सहायक होता है चॉकलेट, आज की दूर करें इससे जुड़ी ये गलतफहमी

वजन कम करने में सहायक होता है चॉकलेट, आज की दूर करें इससे जुड़ी ये गलतफहमी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 07, 2022 08:31 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 08:33 pm IST

एक अध्ययन में पाया गया कि मिल्क चॉकलेट खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

चॉकलेट- India TV Hindi
चॉकलेट Image Source : FREEPIK

ऐसा माना जाता है कि डार्क चॉकलेट वजन कम करने में मदद करता है। दुनिया भर में विभिन्न अलग-अलग स्टडी से पता चला है कि डार्क चॉकलेट के एक क्यूब में भूख को कम करने में सहायक है। यही वजह के इसका सेवन वजन कम करने में मदद करता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिल्क चॉकलेट भी बॉडी फैट बर्न करने में मदद करता है? जी हां ये सच है! हाल ही के एक अध्ययन में पाया गया कि मिल्क चॉकलेट खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है इस पेड़ की छाल, इस तरह करें सेवन, काबू में रहेगा शुगर लेवल

पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं के एक समूह पर किए गए अध्ययन में यह भी पाया गया कि मिल्क चॉकलेट ब्लड शुगर के स्तर को भी लेवल में लाने में मदद कर सकता है। इसे लेकर निष्कर्ष FASEB जर्नल में प्रकाशित किए गए थे।

थाली में मौजूद ये 'सफेद ज़हर' कहीं आपको कर तो नहीं रहा है बीमार, आज ही करें ये बदलाव

रिसर्च में 100 ग्राम चॉकलेट सुबह (जागने के एक घंटे के भीतर) या रात में (सोने से एक घंटे पहले) महिलाओं ने खाया। कई स्तर पर किए गए जांच में इस बात का पता चला की मिल्क चॉकलेट शरीर से वजन कम करने में सहायक है। 

क्या वाकई नाखून रगड़ने से रुक जाएगा बालों का झड़ना, जानिए सच्चाई

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।