1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चा कंसीव करने में मदद करती है दालचीनी और कलौंजी से बनी ये जादुई ड्रिंक, ऐसी करें सेवन

बच्चा कंसीव करने में मदद करती है दालचीनी और कलौंजी से बनी ये जादुई ड्रिंक, ऐसी करें सेवन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 19, 2023 05:17 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 05:17 pm IST

कुछ महिलाओं को कंसीव करने में काफी मुश्किल होती है। हालांकि, इस ड्रिंक का रोजाना और नियमित सेवन करने से गर्भधारण करने में मदद मिलती है।

cinnamon and fennel drink - India TV Hindi
cinnamon and fennel drink Image Source : FREEPIK

इन दिनों अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस वजह से महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी बूरा असर पड़ रहा है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं कंसीव तो कर लेती हैं। लेकिन, उनका  गर्भ नहीं ठहर पाता। जिन महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल हाई होता है, उन्हें भी मां बनने में काफी समस्या आती है। क्योंकि हाई शुगर लेवल की वजह से ओवुलेशन में दिक्कत होती है। साथ ही यह समस्या होर्मोन्स के असंतुलन, पीसीओडी, मोटापे या फिर ओवरी में सिस्ट बनने की वजह से होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी शरीर में फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। हमारे किचन में ऐसी कई मसाले हैं, जो महिलाओं के शरीर में प्रजनन क्षमता को मजबूत और बेहतर बनाती हैं। ऐसे में दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर महिलाओं को गर्भधारण करने में मदद करती है। सही इस्तेमाल करने से आप गर्भधारण कर सकती हैं।

  1. दालचीनी: दालचीनी के सेवन से पीसीओएस की समस्या को ठीक किया जा सकता है। बता दें, पीसीओएस की समस्या में ओवरी के अंदर सिस्ट बनने लगते हैं। जिसके कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी की दिक्कत होती है और वह बच्चे को कंसीव नहीं कर पातीं। 
  2. कलौंजी: कलौंजी के इस्तेमाल से शरीर में बन रही इस सिस्ट को ठीक किया जा सकता है। कभी-कभी जब ओवरी में एग सही तरीके से रिलीज नहीं हो पाता, तब भी सिस्ट बन जाती है, ऐसे में इस फाइब्रॉइड को कलौंजी के जरिए ठीक किया जा सकता है। साथ ही यह पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाती है।

ऐसे बनाएं दालचीनी और कलौंजी की ड्रिंक

सबसे पहले दालचीनी और कलौंजी को पीसकर अलग-अलग डिब्बियों में रख दें। फिर एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्‍मच दालचीनी का पाउडर और आधा कलौंजी का पाउडर डालें। साथ ही इसमें शहद मिलाकर पीने से काफी फायदा हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

उबले हुए चावल का पानी इन बीमारियों में करता है संजीवनी बूटी की तरह काम, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

इस सब्जी के सेवन से हड्डियों का दर्द हो जाता है गायब, इन बीमारियों में भी हैं असरदार

आपकी जीभ पर भी जम गया है सफेद मैल? इन तरीको से करें सफाई, मुंह से नहीं आएगी बदबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।