1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस सब्जी के सेवन से हड्डियों का दर्द हो जाता है गायब, इन बीमारियों में भी हैं असरदार

इस सब्जी के सेवन से हड्डियों का दर्द हो जाता है गायब, इन बीमारियों में भी हैं असरदार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 18, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 02:42 pm IST

सहजन की सब्जी का स्वाद जितना ज़ायकेदार होता है। उसमे उतने ही पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सहजन औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी है जो कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करती है।

health benefits of drumstick - India TV Hindi
health benefits of drumstick Image Source : FREEPIK

हम अपने घर के खाने में जो सब्जियां बनाते हैं, उससे हमें प्रोटीन और विटामिन मिलता है। ऐसी ही एक सब्जी है सहजन। इसकी सब्जी या फिर सांभर बेहद स्वादिष्ट लगता है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सहजन सिर्फ स्वाद का ही बादशाह नहीं है। सहजन के नियमित सेवन से आप कई बीमारियों से अपने आप को दूर रख सकते हैं। सहजन में विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सहजन खाने के कितने फायदे हैं। 

डायबिटीज

इन दिनों लोग डायबिटीज का बहुत ज़्यादा शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए सहजन में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज के बढ़ते हुए स्तर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सहजन का इस्तेमाल आप अपनी डाइट में ज़रूर करें। इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

अर्थराइटिस 

जोड़ों के दर्द और गठिया में सहजन फली और इसकी पत्तियों का सेवन रामबाण साबित हो सकता है। सहजन की पत्तियों का रस स्वैलिंग फ्लूड को कम करता है और इससे रेडनेस और दर्द से भी राहत मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से इन दिनों लोग दिल से जुड़ी बीमारी के ज़्यादतर शिकार हो रहे हैं। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने में सहजन बेहद फायदेमंद है। सहजन में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स प्लाक जमा होने से रोकते हैं। सहजन के पत्तियों में बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते हैं। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर रहता है।

स्किन बनाए बेहतर

सहजन को अगर आप अपनी डाइट में शामिल  करते हैं तो इससे आपकी स्किन की चमक बढ़ेगी। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को फायदा पहुंचाते हैं। सहजन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स पिंपल्स को दूर करने का काम करते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज सलाद में जरूर खाएं ये 1 चीज, खून में चिपके फैट लिपिड को कर देगा बाहर

क्या आप भी हैं सेब खाने के शौकीन? अगर हां तो भूल कर भी न करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।