1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Clove for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है लौंग, इस तरह करें इस्तेमाल

Clove for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है लौंग, इस तरह करें इस्तेमाल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 04, 2022 12:12 pm IST,  Updated : Jun 04, 2022 03:11 pm IST

Clove for Diabetes: आइए जानते हैं लौंग किस तरह से डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

Clove for Diabetes- India TV Hindi
Clove for Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Clove for Diabetes:  आज के समय में बुजुर्ग के साथ-साथ युवा भी तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसे खत्म तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसे काबू में जरूर किया जा सकता है। 

ऐसे में अगर आप भी ब्लड शुगर के लेवल को कम करना चाहते हैं तो दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा आपके घर में मौजूद लौंग का है जो आपके डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं लौंग किस तरह से डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। 

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसका उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उसके बाद ही इसका सेवन करें। 

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें लौंग का इस्तेमाल

  1.  डायबिटीज के मरीज सबसे पहले एक गिलास पानी में 8 से 10 लौंग को उबालें
  2. उसके बाद इस पानी से लौंग को बाहर निकाल दें। 
  3. फिर इस पानी का सेवन करें। 
  4. डायबिटीज के मरीजों को इसका इस्तेमाल कम से कम तीन महीने तक करना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित हो सकता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

बड़े काम की है छोटी सी अजवाइन, यूरिन इंफेक्शन, पीरियड्स तक की समस्या करती है दूर

आपके किचन में मौजूद हैं फ्रिज समेत ये 10 जानलेवा मगर जरूरी चीजें, कैसे करें खुद का बचाव?

Diabetes Control: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है पनीर का फूल, ब्लड शुगर काबू मे रखने के लिए यूं करें सेवन 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।