1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन अनाज का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा फिल्टर, वजन भी होगा तेजी से कम, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

इन अनाज का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा फिल्टर, वजन भी होगा तेजी से कम, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 11, 2025 03:15 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 03:15 pm IST

रोज के ऑयली फूड्स और गंदे फैट के कण, धमनियों में जमा हो जाते हैं। ऐसे में इन अनाजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले अनाज: - India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले अनाज: Image Source : FREEPIK

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले अनाज: आपके खाने में जितना महीन अनाज होगा आपके शरीर में शुगर से जुड़ी समस्याएं, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल उतना तेजी से बढ़ेगा। इसलिए, कहा जाता है कि आप अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाएं। अगर बात हाई कोलेस्ट्रॉल की करें तो, ये धमनियों में फैट के गंदे कणों का जमना है जो कि धमनियों की दीवारों पर चिपक कर इसके रास्ते को सकड़ा करती है। इससे दिल पर प्रेशर पड़ता है और बीपी बढ़ता है। तो, आइए आज जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के इन्हीं कणों को साफ करने वाले अनाजों के बारे में।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा अनाज खाना चाहिए

  • ब्राउन राइस: ब्राउन राइस, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसकी खास बात ये है कि इसका फाइबर आसानी से नहीं पचता, शरीर इस दौरान मेहनत करता है और इसी पाचन क्रिया के दौरान फैट के कण भी पचने लगते हैं। इससे शरीर में गंदा फैट जमा नहीं होता। इसके अलावा यूएसडीए के अनुसार, ब्राउन राइस विटामिन बी, फास्फोरस और मैग्नीशियम का एक बड़ा स्रोत है जो कि दिल के काम काज को बेहतर बनाता है। 

  • ज्वार: ज्वार, मोटे अनाजों में से एक है। जब आप इसे किसी भी प्रकार से खाते हैं तो, ये आपके पाचन क्रिया को तेज कर देता है। आपके पेट का मेटाबोलिज्म बढ़ता है और इस बढ़े हुए मेटाबोलिज्म के बीच फैट तेजी से पचने लगता है। फिर रेगुलर इसका सेवन फैट लिपिड को कम करने में मदद करता है। 

  • ओट्स: ओट्स, सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए इसके अलग ही फायदे हैं। पहले तो ये पाचन क्रिया को तेज करने के साथ शरीर में जमा गंदगी और चर्बी को साफ करने में मददगार है। इसका फाइबर एक स्क्रब की तरह काम करता है और धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कणों को कम करता है। इसके अलावा ये गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।