1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कच्चे अंडे या कच्चे दूध का करते हैं सेवन तो संभल जाइए, सेहत को होंगे नुकसान

कच्चे अंडे या कच्चे दूध का करते हैं सेवन तो संभल जाइए, सेहत को होंगे नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 13, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 12:55 pm IST

माना जाता है कि कच्चे फल व सब्जियां, पकी हुई सब्जियों या फलों के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

कच्चे अंडे या कच्चे...- India TV Hindi
कच्चे अंडे या कच्चे दूध का करते हैं सेवन तो संभल जाइए Image Source : FREEPIK

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खानपान बेहद जरूरी है इसीलिए हमें किसी भी चीज का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। माना जाता है कि कच्चे फल व सब्जियां, पकी हुई सब्जियों या फलों के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इसी चक्कर में हम कई बार उन चीजों को कच्चा खा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है। जी हां यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए इससे दिक्कत हो सकती है-

आलू

कच्चा आलू खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आलू में सोलानीन नाम का एक विषाक्त तत्व पाया जाता है। हरा आलू खाने से सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो जाती है। इस तत्व के बहुत अधिक सेवन से लकवा भी हो सकता है। 

दूध
दूध सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन दूध को उबाले बिना इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। कच्चे दूध में कई तरह की बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

अंडा
जिम जाने वाले लोग अक्सर कच्चा अंडा खाते हैं, लेकिन सावधान ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चा अंडा खाने से साल्मोनेला इन्फेक्शन हो सकता है। साथ इससे उल्टी और मतली का खतरा भी हो सकता है।  इसीलिए इसे कच्चा न खाएं। साथ ही अधपका मीट भी नहीं खाना चाहिए।

चिकन
कच्चे चिकन में कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं। कच्चा चिकन खाने से अस्पताल में भर्ती होने की भी स्थिति हो सकती है। इसकी महक भी काफी अजीब होती है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि चिकन अच्छी तरह पका हुआ हो।

 राजमा
कच्चा राजमा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। राजमा में प्रोटीन, लेक्ट‍िन पाया जाता है जिसकी वजह से इसे कच्चा खाना नुकसानदेह हो सकता है। कच्चा राजमा खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। कई बार इससे चक्कर आने और उल्ट‍ियां होने की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

बादाम-
बादाम को बिना छिलका उतारे कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसमें हाइड्रोसाइनाइड पाया जाता है। इसलिए जब भी आपको इसका इस्तेमाल करना हो बादाम को पहले भिगोकर फिर इसका छिलका उतारकर ही खाएं।

शहद-
रिसर्च के अनुसार शहद को छत्ते से तोड़कर सीधे नहीं खाना चाहिए कि क्योंकि कुछ छत्तों की शहद में ग्रेयानोटॉक्सिन पाया जाता है‌ जिसके सेवन से शिथिलता और कमजोरी होने का खतरा रहता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।