1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयुर्वेदिक उपाय से कंट्रोल करें शुगर लेवल, बाबा रामदेव ने बताया डायबिटीज में कैसे इंसुलिन के डोज़ से मिलेगी मुक्ति

आयुर्वेदिक उपाय से कंट्रोल करें शुगर लेवल, बाबा रामदेव ने बताया डायबिटीज में कैसे इंसुलिन के डोज़ से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Bharti Singh
 Published : Jul 17, 2025 11:03 am IST,  Updated : Jul 17, 2025 11:03 am IST

Diabetes Control Ke Upay: हाथों की पकड़ कमज़ोर होना डायबिटीज़ के पेशेंट की भी परेशानी हो सकती है। क्योंकि हाई ब्लड शुगर के कारण डायबिटिक न्यूरोपैथी की दिक्कत हो जाती है। जिससे नर्व्स डैमेज होने लगती है। बाबा रामदेव से जानिए डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें।

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें- India TV Hindi
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें Image Source : AI IMAGE

बॉल से सिर्फ खेलना नहीं होता बल्कि इससे आपकी सेहत का हाल भी पता चलता है। बॉल को दबाना है और होल्ड करना है। ताकि पता चल सके कि आपकी हैंड ग्रिप कैसी है। अगर आप 30 सेकंड तक इसे टाइट hold कर पा रहे हैं तो आपको सेहत को लेकर टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाथों की ताकत भी सेहत जांचने का पैमाना है। अगर पकड़ कमजोर है तो हार्ट अटैक-स्ट्रोक और डायबिटीज का खतरा बढ सकता है। द लैंसेट की रिसर्च में भी कहा गया है कि कमज़ोर हैंड ग्रिप की वजह दिल-दिमाग, ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी, मोटापा और कमज़ोर मासपेशियां हो सकती हैं।

हाथों की पकड़ कमज़ोर होना डायबिटीज़ के पेशेंट की भी परेशानी हो सकती है। क्योंकि हाई शुगर की वजह से डायबिटिक न्यूरोपैथी की दिक्कत हो जाती है। यानि नर्व्स डैमेज होने लगती है। उस कंडीशन में भी हैड ग्रिप उतनी मज़बूत नहीं रहती। मानसून में शुगर के मरीज की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा मंडराने लगता है। इसलिए आज हमें हाथों की पकड़ मज़बूत करने के साथ साथ डायबिटीज से निजात पाने के उपाय भी स्वामी रामदेव से जानते हैं। 

डायबिटीज से खतरा

  • ब्रेन
  • आंख 
  • हार्ट
  • लिवर
  • किडनी
  • ज्वाइंट्स

डायबिटीज से हार्ट अटैक का क्या है कनेक्शन

  • ग्लूकोज-इंसुलिन बढ़ने से हार्ट सेल्स को नुकसान
  • दिल में कड़ापन और कमजोरी
  • हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा

डायबिटीज के लक्षण 

  • ज़्यादा प्यास लगना
  • बार-बार यूरिन आना
  • बहुत भूख लगना
  • वजन घटना
  • चिड़चिड़ापन
  • थकान
  • कमज़ोरी
  • धुंधला दिखना

डायबिटीज़ की वजह

  • तनाव
  • बेवक्त खाना
  • जंकफूड 
  • पानी कम पीना
  • वक्त पर न सोना 
  • वर्कआउट न करना 
  • मोटापा
  • जेनेटिक 

शुगर का इलाज 

  • हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट
  • शुगर का खतरा 60% करता है कम
  • रोज़ 20-25 मिनट करें एक्सरसाइज़

शुगर होगी कंट्रोल 

  • खीरा-करेला-टमाटर का जूस लें
  • गिलोय का काढ़ा पीएं
  • मंडूकासन- योगमुद्रासन फायदेमंद
  • 15 मिनट कपालभाति करें

शुगर होगी कंट्रोल

  • रोज 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं 
  • सुबह लहसुन की 2 कली खाएं
  • गोभी, करेला लौकी खाएं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।