1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकाल फेंकता है ये छोटा सा बीज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल?‘

नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकाल फेंकता है ये छोटा सा बीज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल?‘

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 31, 2024 10:49 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 10:49 pm IST

आखिर क्या है बैड कोलेस्ट्रॉल जिससे बढ़ जाती है दिल से जुड़ी बीमारी की सम्भावना चलिए हम आपको बताते हैं। साथ ही इसे कंट्रोल करने के लिए कौन सा घरेलू नुस्खा सबसे असरदार है।

How to control bad cholesterol - India TV Hindi
How to control bad cholesterol Image Source : SOCIAL

दौड़ती-भागती ज़िंदगी में लोग लगातार कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है बैड कोलेस्ट्रॉल! इन दिनों लोग कोलस्ट्रॉक से बहुत ज़्यादा पीड़ित हो रहे हैं। दरअसल, आप अपने आसपास अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि मैं ये नहीं खाऊंगा या वो नहीं खाऊंगा, क्योंकि इससे मेरा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ या बिगड़ सकता है। तो आखिर क्या है बैड कोलेस्ट्रॉल? चलिए हम आपको बताते हैं। साथ ही इसे कंट्रोल करने के लिए कौन सा घरेलू नुस्खा सबसे असरदार है। 

क्या है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन। हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल अगर जरूरत से ज्यादा है तो शरीर से खुद बी खुद बाहर निकल जाता है, इसलिए इसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। वहीं लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन जब जरूरत से ज्यादा होता है तो वो नसों को ब्लॉक कर देता है। जिस वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए इसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं।

धनिया के बीज से कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर धनिया के बीज हमारे शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद असरदार हैं। इसमें विटामिन ए,  विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

फ़्लैट टमी और एब्स के लिए हर दिन करें ये योगासन, 1 महीने में ही दिखने लगेगा असर

कोलेस्ट्रॉल काबू करने का उपाय

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी गर्म करना है। जैसे ही ये गुनगुना होने लगे इसमें 2 बड़े चम्मच धनिया के बीज डाल दीजिये और इसे 3-4 मिनट उबलने दें। इसके बाद इसे छानकर अलग कर लें और स्वादानुसार नमक या शहद मिलाकर आप इसे पिएं। इसके साथ ही इस दूसरे तरीके से भी आप धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखा धनिया को पीसें और उसका चूर्ण बनाकर रख दें। आप रोज़ाना शाम के समय गुनगुने पानी में 1 चम्मच ये चूर्ण मिलाकर पियें। इसे बहुत जल्द आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सावधान! खड़े होकर पानी पीने से शरीर में होने लगती हैं ये परेशानियां, आज से ही बदलें ये आदत

कपकपाती ठंड में जोड़ो के दर्द और जकड़न से उठना बैठना हुआ दूभर, इन ऑयल से करें मसाज तुरंत मिलेगा आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।