1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना चाव से खाएं दही के साथ भुना हुआ जीरा, डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी करेगा कंट्रोल

रोजाना चाव से खाएं दही के साथ भुना हुआ जीरा, डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी करेगा कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 07:20 pm IST

दही एक ऐसी चीज है जो हर किसी को खाना बहुत पसंद होता है। किसी को दही सादा खाना पसंद होता है तो कुछ लोग दही को किसी ना किसी चीज के साथ मिलाते हैं। जानें दही में भुना हुआ जीरा डालकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Curd and Cumin Powder- India TV Hindi
Curd and Cumin Powder Image Source : INSTAGRAM/RIWAYATFOOD

दही एक ऐसी चीज है जो हर किसी को खाना बहुत पसंद होता है। किसी को दही सादा खाना पसंद होता है तो कुछ लोग दही को किसी ना किसी चीज के साथ मिलाते हैं। ऐसा करने से ना केवल दही का स्वाद बढ़ जाता है बल्कि आपको कई रोगों से दूर कर सकता है। आज हम आपको दही के साथ भुने हुआ जीरे को खाने के फायदे बताएंगे। जानें दही में भुना हुआ जीरा डालकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं। 

रोज दही के साथ करें गुड़ का सेवन, वजन कम होने के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे

बढ़ाएगा भूख

दही में भुना हुआ जीरा डालकर खाना आपकी भूख को बढ़ा सकता है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें भूख कम लगती है या फिर जो लोग बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं। ऐसे में वो लोग रोजाना एक कटोरी दही में कम से कम आधा चम्मच भुना जीरा डालकर खाएं। ऐसा करने से उन्हें बहुत फायदा होगा। दही और जीरे में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो भूख को बढ़ा देते हैं। इसी वजह से इन दोनों को मिलाकर खाने से भूख न लगने की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।

कब्ज में आराम
कई लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित रहते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से दो चार हो रहे हैं तो रोजाना दही में भुना हुआ जीरा डालकर खाएं। ये दोनों पाचन को दुरुस्त रखेंगे साथ ही कब्ज से छुटकारा भी दिला देंगे। 

Eyes
Image Source : PINTERESTEyes

आंखों के लिए फायदेमंद
दही और जीरा आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। इन दोनों में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है दही और जीरे को खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इस बात की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन ने की है।

Blood Pressure Machine
Image Source : PINTERESTBlood Pressure Machine 

ब्लड प्रेशर रहेगा संतुलित
दही और जीरा आपके शरीर के ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में कारगर है। दही और जीरे में मैग्नीशियम होता है। ये ब्लड प्रेशर को संतुलिन बनाए रखने में मदद करता है। इसी वजह से सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।

अगर आप भी रोजाना चाव से खाते हैं दही के साथ प्याज, आज ही छोड़ दें सेहत के लिए है खतरनाक

डायबिटीज से बचाता है
दही और जीरे में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। ये गुण डायबिटीज के जोखिम को कम करने में कारगर हैं। इसलिए जिन लोगों की परिवार में किसी को डायबिटीज नहीं है वो दही और जीरे का सेवन जरूर करें। इससे वो अपने आप को काफी हद तक डायबिटीज की चपेट में आने से बचाए रहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।