1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शहद के साथ ना खाएं 4 चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक

शहद के साथ ना खाएं 4 चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Jul 05, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 04:41 pm IST

क्या आप ये बात जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों के साथ शहद का सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचाती हैं।

Honey - India TV Hindi
Honey  Image Source : INDIA TV

कई लोगों को शहद इतना ज्यादा अच्छा लगता है कि वो इसे किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद स्वाद में बेहतरीन होता है और इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शहद में विटामिन ए, बी, सी सोडियम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों के साथ शहद का सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचाती हैं।

शहद के साथ ना खाएं 4 चीजें, सेहत के लिए नुकसानदायक

Honey
Image Source : INSTAGRAM/HONEYBLISS2021Honey

गर्म चीजों के साथ ना खाएं

शहद को कभी भी गर्म चीज के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद की भी तासीर गर्म होती है। अगर आप इसे गर्म चीजों के साथ खाएंगे तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। यहां तक कि आपको पेट से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं।

मूली के साथ खाने से परहेज करें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि शहद और मूली को एक साथ ना खाएं। अगर आप इन दोनों चीजों को खाते भी हैं तो दोनों के बीच में कम से कम 1 से 2 घंटे का गैप होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं। जो कि आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

tea
Image Source : INSTAGRAM/ MASHIONPKtea

चाय या कॉफी के साथ ना खाएं
कई लोग चाय या फिर कॉफी के साथ शहद का सेवन करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग ऐसा मानते हैं कि सर्दी और जुकाम में कॉफी या फिर चाय के साथ शहद का सेवन करें तो आपको आराम मिलेगा। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अपनी आदत बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन करने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। इसके साथ ही घबराहट और तनाव भी होता है। 

इस मौसम में जरूर डाइट में शामिल करें आड़ू, एक साथ कई बीमारियों से करेगा बचाव

दूध और शहद
कई लोग दूध में भी शहद को मिलाकर पीते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि दोनों की मात्रा बराबर ना हों। इन दोनों का बराबर मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। 

 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।