1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डिप्रेशन, एंग्जाइटी और बात-बात पर मूड खराब होना, शरीर में इस विटामिन की कमी के हैं संकेत

डिप्रेशन, एंग्जाइटी और बात-बात पर मूड खराब होना, शरीर में इस विटामिन की कमी के हैं संकेत

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 28, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 02:10 pm IST

Vitamin D Deficiency Symptoms: तनाव, एंग्जाइटी और मूड खराब रहने की बड़ी वजह शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। खाने-पीने में लापरवाही, धूप में कम निकलने की वजह से शरीर में विटामिन डी कम होने लगा है। जान लें विटामिन डी की कमी के लक्षण और क्या परेशानी होती है।

Depression Anxiety- India TV Hindi
डिप्रेशन Image Source : FREEPIK

अगर आपको डिप्रेशन, तनाव और एंग्जाइटी रहती है। जरा सी बात पर गुस्सा आने लगता है तो शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। जी हां विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें कई बार समझ पाना मुश्किल हो जाता है। विटामिन डी न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है बल्कि हमें खुश रखने और तनाव से दूर रखने में भी मददगार साबित होता है। अगर शरीर में विटामिन डी कम हो जाए तो इसका असर हड्डियों, मासंपेशियों और दांतों पर भी पड़ता है। कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने के लिए विटामिन डी चाहिए। आंकड़ों पर नजर डालें को भारत में 70 से 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। जानते हैं विटामिन डी की कमी से क्या परेशानी होती है और इसके लक्षण क्या हैं।

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

  1. थकान-कमजोरी- जिन लोगों के शरीर में विटमिन डी की कमी होती है उन्हें दिनभर थकान महसूस होती है। अच्छी डाइट और भरपूर नींद लेने के बाद भी शरीर में कमजोरी बनी रहती है। बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती है तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं। 
  2. डिप्रेशन एंग्जाइटी- जिन लोगों को हर वक्त तनाव, निराशा और ऐंग्जाइटी जैसी महसूस होती है उनके शरीर में विटामिन डी कम हो सकता है। जरा जरा सी बात पर मूड खराब हो जाता है। हर वक्त उदासी महसूस होने लगती है। ये सब विटमिन डी के कम होने पर भी महसूस होता है।
  3. हड्डियों और पीठ में दर्द- कैल्शियम को हड्डियों और शरीर तक पहुंचाने का काम विटामिन डी करता है। जब शरीर में विटामिन डी कम होने लगता है तो हड्डियों, मांसपेशियों और दांतो में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इससे हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द या पीठ में दर्द बना रहता है। जरा सी चोट लगने पर हड्डियों के टूटने का खतरा रहता है।
  4. जल्दी बीमार होना- अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। ज्यादा सर्दी खांसी रहने या किसी भी इंफेक्शन से जल्दी प्रभावित होने की वजह शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और आप अक्सर बीमार रहने लगते हैं।
  5. त्वचा और बालों पर असर- विटामिन डी कम होने पर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। विटामिन डी वो न्यूट्रिएंट है जो हेयर फॉलिकल्स को बढ़ाता है। वहीं त्वचा पर भी इसका असर पड़ता है। शरीर में विटामिन डी कम होने पर स्किन ड्राई और लाल हो जाती है। कुछ लोगों को खुजली और मुहांसों की समस्या परेशान करती है।
  6. चोट भरने में वक्त लगना- शरीर में विटामिन डी की कमी का बड़ा संकेत ये भी है कि ऐसे लोगों की चोट या कोई घाव भरने में देरी होती है। विटामिन डी कम होने पर शरीर में सूजन बढ़ जाती है। कई बार जलन और इंफेक्शन की समस्या गंभीर हो जाती है। चोट लग जाए तो घाव भरने में देरी होती है।

विटामिन बी12 की कमी से शरीर बना जाता है बीमारियों का घर, लक्षणों को नज़रअंदाज करना पड़ेगा भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।