1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन बी12 की कमी से शरीर बना जाता है बीमारियों का घर, लक्षणों को नज़रअंदाज करना पड़ेगा भारी

विटामिन बी12 की कमी से शरीर बना जाता है बीमारियों का घर, लक्षणों को नज़रअंदाज करना पड़ेगा भारी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 27, 2023 06:14 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 06:14 pm IST

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी को नज़रअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जान लें शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने क्या लक्षण नज़र आते हैं और इससे कौन सी बीमारियां होती है।

Vitamin B12- India TV Hindi
विटामिन बी12 की कमी Image Source : INDIA TV

क्या आप जानते हैं शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में विटामिन बी12 बहुत मदद करता है। विटामिन बी12 की कमी से शरीर में कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो सकती हैं। दिमाग, नर्वस सिस्टम और हड्डियों को विटामिन बी12 की कमी बुरी तरह प्रभावित करती है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती है। विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में कई बीमारियां पैदा हो जाती है। बुढ़ापे में भूलने वाली बीमारी डिमेंशिया भी विटामिन बी12 की कमी से बढ़ती है। आंखों की रौशन कम होने लगती है और जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। मुंह में अक्सर छाले या जीभ पर दाने हो जाते हैं। ऐसे लोगों को एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जान लें विटामिन बी12 कम होने पर शरीर में कौन से लक्षण नज़र आते हैं और विटामिन बी12 कम होने पर कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन बी12 की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण 

  • डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती छाई रहती है
  • त्वचा का पीला पड़ जाता है
  • जीभ में दाने या फिर लाल हो जाती है
  • मुंह में छाले की समस्या होने लगती है
  • आंखो की रोशनी कम हो जाती है
  • बहुत जल्दी सांस फूलने लगती है
  • सिर में दर्द और कान बजने लगते हैं
  • भूख में कमी आने लगती है

विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारियां

  1. मानसिक बीमारी- जिन लोगों के शरीर में लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी रहती है उन्हें मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं होने सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी से भूलने और भ्रम में रहने की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है।
  2. डिमेंशिया- विटामिन बी12 की कमी होने पर बुढ़ापे में भूलने की बीमारी डिमेंशिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन बी12 की कमी से सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होने लगती है।
  3. एनीमिया- विटामिन बी12 कम हो जाने से रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण भी कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में शरीर में एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी 12 कम होता है उनका हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है। इसलिए समय रहते जांच जरूर करवा लें।
  4. जोड़ों और हड्डियों में दर्द- विटामिन बी12 कम होने पर कमर दर्द और पीठ में हमेशा दर्द बना रहता है। इससे शरीर के सारे अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। विटामिन बी12 की कमी हड्डियों पर भी बुरा असर डालती है। जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
  5. नर्व सिस्टम प्रभावित- विटामिन बी12 कम होने पर शरीर के पूरे तंत्रिका-तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। शरीर के हर अंग तक ठीक से ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती। जिससे तंत्रिका तंत्र को नुकसान होने लगता है। समस्या गंभीर होने पर आपको जीवन भर के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कहीं आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बॉर्डरलाइन पर तो नहीं है, जान लें हेल्दी इंसान के शरीर में कितना होना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।