1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भीषण गर्मी में शुगर की बीमारी हुई खतरनाक, बढ़ सकती है डायबिटीज के रोगियों की मुश्किल, बरतें ये सावधानी

भीषण गर्मी में शुगर की बीमारी हुई खतरनाक, बढ़ सकती है डायबिटीज के रोगियों की मुश्किल, बरतें ये सावधानी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 21, 2026 10:42 am IST,  Updated : May 21, 2026 10:42 am IST

Tips For Diabetes In Summer: तेज गर्मी डायबिटीज के रोगियों की मुश्किल बढ़ा सकती है। इसलिए शुगर के मरीज को खास सावधानी बरतनी की जरूरत है। जानिए गर्मी में डायबिटीज को कंट्रोल करने के आसान टिप्स क्या हैं?

गर्मी में खतरनाक हो सकती है डायबिटीज- India TV Hindi
गर्मी में खतरनाक हो सकती है डायबिटीज Image Source : INDIA TV

कुदरत के करीब जिंदगी, बर्फीली हवाओं के बीच भी एक्टिव रहने का अंदाज और हर मौसम में सेहत को संभालने की आदत, ये नॉर्डिक देशों की असली पहचान है। पिछले दो तीन दिनों से ये नॉर्डिक कंट्रीज इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की फिनलैंड-नॉर्वे-स्वीडन-डेनमार्क-आइसलैंड के पीएम से अहम मुलाकात हुई और बात सिर्फ कारोबार की नहीं हुई। बात हुई जिंदगी को बेहतर बनाने की और सेहत को मजबूत करने की भी है। नॉर्डिक मॉडल की सबसे बड़ी सीख भी है। कम दिखावा, प्रॉपर डिसिप्लिन, काम के साथ-साथ परिवार और आउटडोर एक्टिविटी के लिए वक्त देते हैं। मतलब पैदल चलना, साइकिल चलाना, साफ हवा में रहना और मौसम जैसा भी हो शरीर को एक्टिव रखना है। यही वजह भी है कि नॉर्डिक देशों को खुशहाली और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए दुनिया में अलग पहचान मिली है। 

इसी पहचान के साथ एक और पहचान जल्दी ही जुड़ने वाली है। नॉर्डिक कंट्री स्वीडन में साइंटिस्ट्स ने लैब में ऐसी टिश्यूज तैयार की हैं जो शरीर में जाकर इंसुलिन बना सकती हैं। लैब में तैयार इन टिश्यूज को बकायदा डायबिटीज वाले चूहों पर टेस्ट भी किया गया। जिसने कई महीनों तक चूहों के ब्लड शुगर को नॉर्मल रखा। सोचिए अगर आगे इंसानों में भी ये तकनीक सफल रही तो टाइप-1 डायबिटीज के पेशेंट को बार-बार इंसुलिन इंजेक्शन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वैसे भी इन दिनों शुगर पेशेंट की मुसीबत कुछ ज्यादा बढ़ गई है। तेज गर्मी में डिहाइड्रेशन से शुगर फ्लक्चुएशन का रिस्क बढ़ गया है। ऐसे में नॉर्डिक देशों की तरह नेचर के करीब रहना, रोज थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी करना, हेल्दी डाइट लेना और शरीर को मौसम के हिसाब से संभालना बहुत जरूरी है। योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं शुगर कंट्रोल के साथ सही तरीके से जीवन जीने की कला।

डायबिटीज के लक्षण 

  • ज़्यादा प्यास लगना
  • बार-बार यूरिन आना
  • बहुत भूख लगना
  • वजन घटना
  • चिड़चिड़ापन
  • धुंधला दिखना
  • घाव देरी से भरना

डायबिटीज से खतरा

  • ब्रेन
  • आंख
  • हार्ट
  • लिवर
  • किडनी
  • ज्वाइंट्स

डायबिटीज से हार्ट का कनेक्शन

  • शुगर के मरीजों में दिल की बीमारी ज्यादा
  • 22% डायबिटिक्स को पड़ रहा दिल का दौरा
  • शुगर पेशेंट को हार्ट अटैक का खतरा 4 गुना ज्यादा
  • ग्लूकोज-इंसुलिन बढ़ने से हार्ट सेल्स को नुकसान
  • दिल में कड़ापन और कमजोरी आता ही
  • जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है

शुगर होगी कंट्रोल 

  • खीरा-करेला-टमाटर का जूस लें
  • गिलोय का काढ़ा पीएं
  • मंडूकासन- योगमुद्रासन फायदेमंद
  • 15 मिनट कपालभाति करें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।