1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें अलसी का सेवन, अपने आप कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें अलसी का सेवन, अपने आप कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 19, 2021 04:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 07:37 pm IST

किसी घरेलू उपचार से शुगर कंट्रोल करने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो अलसी के बीज इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए अलसी के बीज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है।

Flax seeds or Alsi- India TV Hindi
Flax seeds or Alsi Image Source : INDIA TV

अगर किसी के शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा अनियंत्रित हो जाती है तो उसे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि खराब लाइफस्टाइल भी मधुमेह की बीमारी से ग्रसित होने की एक वजह है। शुगर पेशेंट को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। थोड़ी सी भी लापरवाही उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। दवाओं के अलावा अगर आप किसी घरेलू उपचार से शुगर कंट्रोल करने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो अलसी के बीज इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए अलसी के बीज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है। साथ ही इसका सेवन किस तरह से करना लाभकारी होगा, ये भी जानिए।

डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर देगी अश्वगंधा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Flax seeds or Alsi
Image Source : INSTAGRAM/SANS_HERBSFlax seeds or Alsi

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करेगी अलसी 

डायबिटीज पेशेंट को लगातार अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। शुगर लेवल अगर बढ़ा हुआ है तो दवाइयों के अलावा अलसी के बीज भी इसे नियंत्रित करने में कारगर है। अलसी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो खाने को जल्दी डाइजेस्ट होने से रोकता है। इसके साथ ही शुगर के पेशेंट को होने वाली थकान को भी दूर करने में मदद करता है। 

ऐसे बनाएं अलसी का काढ़ा
डायबिटीज के पेशेंट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के काढ़े का सेवन करें। अलसी का काढ़ा पीने से वजन, बीपी, थायरॉयड और पेट से संबंधित कई बीमारियों से राहत दिलाता है। 

डायबिटीज पेशेंट गिलोय का इस तरह से करें सेवन, अपने आप कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

शुगर पेशेंट ऐसे करें अलसी का सेवन

  • सबसे पहले दो कप पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज डालें
  • अब बर्तन को धीमी आंच पर रखें
  • जब तक पानी आधा ना हो जाए तब तक उबालें
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे छानें
  • थोड़ा ठंडा हो जाएं तो इसे पिएं

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।